Get App

Adani Group की जांच के लिए SEBI ने मांगा और समय, अभी इतना काम है बाकी

Adani Group News: बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) आज सुप्रीम कोर्ट में अदाणी ग्रुप के जांच से जुड़ी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करने वाली थी। हालांकि अब सामने आ रहा है कि तीन साल से जारी जांच अभी तक पूरी ही नहीं हुई है और सेबी ने 15 दिन और मांगे हैं ताकि जांच पूरी हो सके। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज की लीगल फाइलिंग से यह खुलासा हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 14, 2023 पर 1:35 PM
Adani Group की जांच के लिए SEBI ने मांगा और समय, अभी इतना काम है बाकी
SEBI का कहना है कि Adani Group के 24 लेन-देन की जांच कर रही है जिसमें से 17 की जांच पूरी हो चुकी है।

Adani Group News: बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) आज सुप्रीम कोर्ट में अदाणी ग्रुप के जांच से जुड़ी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करने वाली थी। हालांकि अब सामने आ रहा है कि तीन साल से जारी जांच अभी तक पूरी ही नहीं हुई है और सेबी ने 15 दिन और मांगे हैं ताकि जांच पूरी हो सके। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज की लीगल फाइलिंग से यह खुलासा हुआ है। सेबी का कहना है कि यह अदाणी ग्रुप के 24 लेन-देन की जांच कर रही है जिसमें से 17 की जांच पूरी हो चुकी है। इसके अलावा सेबी ने बाकी रेगुलेटर्स और विदेशी संस्थाओं से आगे की कार्रवाई के लिए जानकारियां मंगाया है।

तीन साल से चल रही है जांच

सेबी ने अदाणी ग्रुप के पोर्ट्स, पावर और इंफ्रा कारोबार में विदेशी निवेश की जांच अक्टूबर 2020 में शुरू की थी। यहां जांच का विषय ये था कि क्या अदाणी ग्रुप ने विदेशी कंपनियों का इस्तेमाल अपने कारोबार में किया और इसका खुलासा नहीं किया? अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने इस साल जनवरी में भी ऐसे ही आरोप लगाए थे, जिसकी जांच सेबी करीब ढाई साल पहले से कर रही थी। सेबी ने अक्टूबर 2020 से जांच शुरू की थी और हिंडनबर्ग ने जनवरी 2023 में अपनी रिपोर्ट पेश की थी। हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद सेबी पर जांच तेज करने का दबाव बढ़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें