21 हजार करोड़ के फंडिंग प्लान पर निगेटिव रिस्पांस, Adani Group का सिर्फ एक स्टॉक आज ग्रीन

Adani Group News: अदाणी ग्रुप के अधिकतर शेयर आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी औंधे मुंह गिरे पड़े हैं और सिर्फ एक स्टॉक ही ग्रीन जोन में है। यह स्थिति तब है जब इसकी की दो कंपनियों के बोर्ड ने 21000 करोड़ रुपये के फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है। वहीं एक और कंपनी अगले हफ्ते इसके लिए मंजूरी हासिल करने की कोशिश में है

अपडेटेड May 15, 2023 पर 4:43 PM
अदाणी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने शनिवार को क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 12500 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने की मंजूरी दी। अदाणी ट्रांसमिशन ने भी शनिवार को क्यूआईपी के जरिए 8500 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने की मंजूरी दी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Group News: अदाणी ग्रुप की दो कंपनियों अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprise) और अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) दोनों के बोर्ड ने 21000 करोड़ रुपये के फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है। वहीं एक और कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) अगले हफ्ते इसके लिए मंजूरी हासिल कर सकती है। इसका शेयरों पर निगेटिव असर दिख रहा है। इसके अधिकतर शेयर आज मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। एसीसी को छोड़ ग्रुप के सभी नौ शेयर रेड जोन में हैं। निफ्टी 50 इंडेक्स में अदाणी एंटरप्राइजेज टॉप लूजर्स में शुमार है।

    Adani Group के दो स्टॉक्स लोअर सर्किट पर

    अदाणी ग्रुप के दो शेयर आज गिरकर लोअर सर्किट पर आ गए। वहीं लिस्टेड 10 शेयरों में आज सिर्फ एक ग्रीन जोन में बंद हुआ है। जिन दो कंपनियों के बोर्ड ने फंड जुटाने की मंजूरी दी है, उसमें से एक लोअर सर्किट पर है और दूसरे में ढाई फीसदी की गिरावट। एक और कंपनी जो अगले हफ्ते फंड जुटाने के लिए मंजूरी लेगी, उसके शेयर तीन फीसदी से अधिक फिसल गए हैं।


    ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) 2.50 फीसदी की गिरावट के साथ बीएसई पर 1915.75 रुपये, अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) 3.05 फीसदी कमजोर होकर 868.60 रुपये, अदाणी पावर (Adani Power) 2.20 फीसदी टूटकर 235.80 रुपये, अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) 1.44 फीसदी की कमजोरी के साथ 386.75 रुपये और अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone) 0.83 फीसदी की कमजोरी के साथ 694.10 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

    Adani Group के इन दो शेयरों को झटका, अब हो सकती है तगड़ी निकासी

    वहीं अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) 840.75 रुपये, अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) 777.45 रुपये पर है। ये दोनों स्टॉक्स 5 फीसदी की गिरावट के साथ लोअर सर्किट पर हैं यानी कि इनके कोई खरीदार आज मार्केट में नहीं रहे। एनडीटीवी (NDTV) 0.91 फीसदी कमजोर होकर 178.75 रुपये और अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) 0.79 फीसदी कमजोर होकर 406.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। हालांकि एसीसी (ACC) 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 1800.05 रुपये पर है।

    Adani Enterprises और Adani Transmission की 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना, अदाणी ग्रुप की यह कंपनी भी है कतार में

    फंड जुटाने को लेकर क्या है योजना

    अदाणी एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने शनिवार को क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 12500 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने की मंजूरी दी। अदाणी ट्रांसमिशन ने भी शनिवार को क्यूआईपी के जरिए 8500 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने की मंजूरी दी। इसके अलावा अदाणी ग्रुप की एक और कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी भी शनिवार को इस पर फैसला लेने वाली थी लेकिन अब इसकी फंड जुटाने की योजना पर 24 मई को बोर्ड की बैठक में फैसला होगा। बोर्ड से मंजूरी के बाद इन प्रस्ताव पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी लेनी होगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।