Get App

Adani Group का बड़ा प्लान, भारतीय बॉन्ड मार्केट से ₹150 अरब जुटा सकता है समूह

अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने इस वित्त वर्ष में भारत के बॉन्ड बाजार से 150 अरब रुपये (1.8 अरब डॉलर) जुटाने की योजना बनाई है। ये बॉन्ड भारतीय रुपये में जारी किए जाएंगे। इस साल की शुरुआत में एक अमेरिकी शॉर्ट-सेलर की फर्म की ओर लगाए गए आरोपों के बाद अदाणी ग्रुप को काफी झटका लगा था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 31, 2023 पर 10:52 PM
Adani Group का बड़ा प्लान, भारतीय बॉन्ड मार्केट से ₹150 अरब जुटा सकता है समूह
Adani Group की इन योजनाओं का उद्देश्य निवेशकों का भरोसा जीतना है

अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने इस वित्त वर्ष में भारत के बॉन्ड बाजार से 150 अरब रुपये (1.8 अरब डॉलर) जुटाने की योजना बनाई है। ये बॉन्ड भारतीय रुपये में जारी किए जाएंगे। इस साल की शुरुआत में एक अमेरिकी शॉर्ट-सेलर की फर्म की ओर लगाए गए आरोपों के बाद अदाणी ग्रुप को काफी झटका लगा था। इसके बाद से ही ग्रुप भारतीय डेट मार्केट में बॉन्ड जारी करने की तैयारी कर रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक इन बॉन्ड्स को 5 अरब से 10 रुपये के छोटे लॉट में जारी किया जाएगा। इनमें लिस्ट और अनलिस्टेड दोनों तरह के बॉन्ड शामिल होंगे और इससे मिली राशि का इस्तेमाल ग्रुप की कैपिटल एक्सपेंडिटर जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड उन कंपनियों में से हैं जो पहले बॉन्ड जारी कर सकती हैं।

रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया कि अगले दो महीनों में यह योजना रफ्तार पकड़ेगी और यह भी संभव है कि अंत में जुटाई गई राशि शुरुआती रकम की दोगुना हो। हांलांकि लोगों के अनुसार अभी इस योजना पर विचार-विमर्श जारी है और अभी तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें