Adani Group Shares: कमजोर बाजार में अदाणी ग्रुप के 10 में से 6 शेयर लुढ़के, जानें किस स्टॉक में आई सबसे अधिक गिरावट?

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के अधिकतर शेयर शुक्रवार 5 मई को कारोबार के दौरान दबाव में रहे। उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप की कुल शेयर बाजार में कुल 10 कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इसमें से 6 कंपनियों के शेयर शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए

अपडेटेड May 05, 2023 पर 9:00 PM
Adani Enterprises के शेयर बीएसई पर 0.62% बढ़कर 1,921.05 रुपये पर बंद हुए

Adani Group Shares: अदाणी ग्रुप के अधिकतर शेयर शुक्रवार 5 मई को कारोबार के दौरान दबाव में रहे। उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप की कुल शेयर बाजार में कुल 10 कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इसमें से 6 कंपनियों के शेयर शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए। जबकि 4 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। अदाणी ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार को सबसे अधिक गिरावट अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयरों में देखने को मिली और ये बीएसई पर करीब 1.39% लुढ़ककर 999.25 रुपये के भाव पर बंद हुए।

इसके बाद सबसे अधिक गिरावट अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों में रही और ये बीएसई पर करीब 1.29% टूटकर 918.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। एनडीटीवी (NDTV) के शेयर भी बीएसई पर 1.14 फीसदी गिरकर 181.35 रुपये के भाव पर बंद हुए।

वहीं अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का शेयर 0.50 फीसदी गिरकर 940.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। जबकि अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) के शेयरों में 0.48% की गिरावट देखी गई और ये 396.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसके अलावा एसीसी (ACC) के शेयर आज 0.13 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1,764.70 रुपये के भाव पर बंद हुए।


यह भी पढ़ें- HDFC के शेयरों में 20% तक के उछाल की उम्मीद, Q4 में दमदार नतीजों के बाद एनालिस्ट्स ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

वहीं अदाणी ग्रुप के 4 शेयर शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए। इसमें सबसे अधिक उछाल अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के शेयरों में दिखी और यह बीएसई पर 3.10 फीसदी उछलकर 400.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में आज 0.68 फीसदी की तेजी रही। वहीं अदाणी पावर (Adani Power) के शेयर 0.63% की बढ़त के साथ 239.70 रुपये के भाव पर बंद हुए।

जबकि अदाणी ग्रुप की सबसे प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर बीएसई पर 0.62 फीसदी बढ़कर 1,921.05 रुपये के भाव पर बंद हुए।

Hindenburg ने दिया था अदाणी ग्रुप को झटका

अमेरिका की एक फाइनेंशियल फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस साल 24 जनवरी को अदाणी ग्रुप पर एक रिपोर्ट जारी किया था। इसमें अदाणी ग्रुप की कंपनियों पर स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया गया था। ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया था लेकिन इसके शेयर झटके को संभाल नहीं सके। इन आरोपों के बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयर 83 फीसदी तक टूट गए थे। अभी तक अदाणी ग्रुप की किसी भी कंपनी के शेयर पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।