अदाणी ग्रुप के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी पर मंगलवार 12 दिसंबर को विराम लग गया। ग्रुप के अधिकतर शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। इसके चलते अदाणी ग्रुप के 8 शेयर मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक नुकसान में अदाणी टोटल गैस का शेयर रहा, जो करीब 5% टूटकर बंद हुआ। अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर बीएसई पर करीब 4.99% की गिरावट के साथ 1,113.25 रुपये के भाव पर बंद हुए। इससे पहले इस स्टॉक ने महज 8 कारोबारी दिन में अपने निवेशकों को 100% का रिटर्न दिया था।
