Get App

Adani Stocks: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बीच अदाणी ग्रुप के 10 में 7 शेयर चमके, जानें हर स्टॉक का भाव

Adani Group Shares: अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप के अधिकतर शेयरों में मंगलवार 11 जुलाई को तेजी देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ग्रुप की 10 में से 7 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 3 शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक तेजी अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में देखने को मिली

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 11, 2023 पर 10:26 PM
Adani Stocks: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बीच अदाणी ग्रुप के 10 में 7 शेयर चमके, जानें हर स्टॉक का भाव
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अदाणी-हिंडनबर्ग मामले में दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित कर दी

Adani Group Shares: अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप के अधिकतर शेयरों में मंगलवार 11 जुलाई को तेजी देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ग्रुप की 10 में से 7 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 3 शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिली। सबसे अधिक तेजी अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में देखने को मिली, जो बीएसई पर 1.44 फीसदी की तेजी के साथ 730.15 रुपये के भाव पर बंद हुए। इसके बाद सबसे अधिक तेजी अदाणी पावर (Adani Power) के शेयरों में रही, जो 0.85 फीसदी बढ़कर 244.10 रुपये के भाव पर बंद हुए।

ग्रुप के बाकी शेयरों में, अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का शेयर 0.62 फीसदी बढ़कर 965.05 रुपये के भाव पर बंद हुए। वहीं अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Trasmission) के शेयर 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 753.65 रुपये के स्तर पर बंद हुए। जबकि ग्रुप की सबसे मुख्य कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprieses) के शेयरों में 0.48 फीसदी की तेजी रही और यह 2,421.80 रुपये पर बंद हुआ।

इसके अलावा अदाणी विल्मर (Adani Wilmer) के शेयर 0.29 फीसदी बढ़कर 401.90 रुपये के भाव पर बंद हुए। वहीं अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) का शेयर 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 641.00 रुपये पर बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें