वहीं अदाणी पोर्ट्स के और आगे बढ़ने की उम्मीद है। अडानी पोर्ट्स को लेकर अब तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय 7 ब्रोकरेज कंपनियां आशावादी हैं। इनमें मोतीलाल ओसवाल, एचएसबीसी, मॉर्गन स्टेनली, सीएलएसए और जेएम फाइनेंशियल शामिल हैं। अदाणी पोर्ट्स के लिए उच्चतम लक्ष्य मूल्य 1,500 रुपये है। अदाणी पोर्ट डिविडेंड देने वाले शेयरों में शामिल है। ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार, सितंबर 2008 से, कंपनी ने 20 बार डिविडेंड दिए हैं। पिछले 12 महीनों में कंपनी ने प्रति शेयर 5 रुपये का डिविडेंड दिया है।
वहीं अदाणी पोर्ट्स डिविडेंड के अलावा एक बार एक्स-स्प्लिट हुआ है। वह 23 सितंबर, 2010 को था, जब अडानी 1:5 के अनुपात में 10 रुपये से 2 रुपये में विभाजित हो गया। कंपनी ने कोई बोनस नहीं दिया है। इसके साथ ही ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल अदाणी पोर्ट पर BUY रेटिंग बनाए हुए है और इस पर 1,470 रुपये का टारगेट दिया गया है।