Adani Ports में दिख रहा बढ़िया मोमेंटम, ऑल टाइम हाई पर स्टॉक, क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह?

अदाणी पोर्ट के शेयर की बात की जाए तो 2 फरवरी को शेयर ने एनएसई पर 43.65 रुपये (3.58%) की तेजी दिखाई इसके साथ ही शेयर ने 1262.50 रुपये के भाव पर क्लोजिंग दी वहीं पिछले एक साल के अंदर ही अदाणी पोर्ट ने अपने निवेशकों को 131.46% का रिटर्न दिया है

अपडेटेड Feb 04, 2024 पर 3:40 PM
Story continues below Advertisement
अडानी पोर्ट पर क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह?

Adani Ports Share Price: शेयर बाजार में कई शेयर ऐसे भी हैं, जो कि अपने हाई पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें से कई शेयर में काफी वक्त से तेजी देखने को मिल रही है। वहीं इसमें एक शेयर अदाणी ग्रुप (Adani Group) का भी है। दरअसल, अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) में काफी वक्त से तेजी देखने को मिल रही है। शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर भी कारोबार कर रहा है। ऐसे में आगे इस कंपनी के शेयर को लेकर क्या रुख रहेगा, इसको लेकर भी एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

शेयर में तेजी

अदाणी पोर्ट के शेयर की बात की जाए तो 2 फरवरी को शेयर ने एनएसई पर 43.65 रुपये (3.58%) की तेजी दिखाई। इसके साथ ही शेयर ने 1262.50 रुपये के भाव पर क्लोजिंग दी। वहीं पिछले एक साल के अंदर ही अदाणी पोर्ट ने अपने निवेशकों को 131.46% का रिटर्न दिया है और शेयर में 717 रुपये से ज्यादा का उछाल भी देखने को मिला है। शेयर का एनएसई पर 52 वीक हाई प्राइज 1287.50 रुपये रहा है और इसका 52 वीक लो प्राइज 395.10 रुपये रहा है।

एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह


जनवरी 2024 में कंपनी के कार्गो वॉल्यूम में इजाफा देखा गया है और इसमें 26 फीसदी की ग्रोथ आई है। मंथ ऑन मंथ कार्गो वॉल्यूम में इजाफा हुआ है। इस बीच एक्सपर्ट्स ने अदाणी पोर्ट्स में खरीदार की सलाह दी है। सीएनबीसी पर मार्केट एक्सपर्ट्स ने अदाणी पोर्ट में 1350 रुपये के लेवल के लिए खरीदारी की सलाह दी है।

अच्छा मोमेंटम

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अदाणी पोर्ट्स में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है और 1300 का भाव आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है। वहीं इसको लेकर एक्सपर्ट्स ने 1220 का स्टॉप लॉस भी सुझाया गया है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अगर शेयर में छोटी गिरावट भी देखने को मिले तो एंट्री ली जा सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।