Get App

Adani Power Q2 Results: 848% बढ़ गया अदाणी पावर का मुनाफा, 7% से अधिक चढ़े शेयर

Adani Power Q2 Results: अदाणी पावर के लिए सितंबर तिमाही इतनी धांसू रही कि इसकी धमक शेयर मार्केट में भी दिखाई दी। कंपनी ने आज चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2023 के वित्तीय नतीजे पेश किए। जारी नतीजे के मुताबिक कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 848 फीसदी उछलकर 6594 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके चलते शेयर 7 फीसदी से अधिक उछल गए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 02, 2023 पर 3:44 PM
Adani Power Q2 Results: 848% बढ़ गया अदाणी पावर का मुनाफा, 7% से अधिक चढ़े शेयर
EBITDA में सुधार, हायर वन-टाइम इनकम और डेफर्ड टैक्स एसेट की पहचान के चलते सितंबर तिमाही में Adani Power का मुनाफा सालाना आधार पर 696 करोड़ रुपये से 848 फीसदी उछलकर 6594 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Adani Power Q2 Results: अदाणी पावर के लिए सितंबर तिमाही इतनी धांसू रही कि इसकी धमक शेयर मार्केट में भी दिखाई दी। कंपनी ने आज चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2023 के वित्तीय नतीजे पेश किए। जारी नतीजे के मुताबिक कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 848 फीसदी उछलकर 6594 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके चलते शेयर इंट्रा-डे में बीएसई पर 7 फीसदी से अधिक उछलकर 393.15 रुपये पर पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में सुस्ती तो आई है लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में यह 2.12 फीसदी की मजबूती के साथ 372.75 रुपये (Adani Power Share Price) पर बंद हुआ है।

Adani Power Q2 Results की खास बातें

EBITDA में सुधार, हायर वन-टाइम इनकम और डेफर्ड टैक्स एसेट की पहचान के चलते सितंबर तिमाही में अदाणी पावर का मुनाफा सालाना आधार पर 696 करोड़ रुपये से 848 फीसदी उछलकर 6594 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका कंसालिडेटेड EBITDA भी इस दौरान बेहतर सेल्स वॉल्यूम, फ्यूल की कम लागत और हायर मर्चेंट टैरिफ के चलते 202 फीसदी उछलकर 4336 करोड़ रुपये और कंसालिडेटेड रेवेन्यू भी 61 फीसदी बढ़कर 12155 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका पावर सेल्स वॉल्यूम 65 फीसदी बढ़कर 1810 करोड़ यूनिट्स रहा।

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर प्रोड्यूसर है Adani Power

सब समाचार

+ और भी पढ़ें