Adani Group Stocks: सुप्रीम फैसले पर शेयर बने रॉकेट, दो स्टॉक अपर सर्किट पर

Adani Group Stocks: देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी ग्रुप और अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के मामले में दायर याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अकाउंटिंग फ्रॉड और स्टॉक मैनिपुलेशन से जुड़े आरोपों की जांच से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की, उसने अदाणी ग्रुप के शेयरों में फ्यूल भर दिया। चेक करें हर शेयर की लेटेस्ट स्थिति

अपडेटेड Nov 28, 2023 पर 4:30 PM
Adani Group के दस शेयर घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हैं जिसमें सभी में आज शानदार तेजी है। इसमें से दो शेयर तो उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Group Stocks: देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी ग्रुप और अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के मामले में दायर याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अकाउंटिंग फ्रॉड और स्टॉक मैनिपुलेशन से जुड़े आरोपों की जांच से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की, उसने अदाणी ग्रुप के शेयरों में फ्यूल भर दिया। आज इंट्रा-डे में इसके शेयर 20 फीसदी तक उछल गए। अदाणी ग्रुप के लिस्टेड दस शेयरों में दो तो अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसमें से तो एक तो इसी लेवल पर आज बंद हुआ जबकि दूसरे में एकदम मामूली नरमी आई।

    Adani-Hindenburg मामले में क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

    सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि वह सिर्फ कुछ रिपोर्ट्स के आधार पर और उसके आदेशों से प्रभावित कंपनियों को सुने बिना जांच का आदेश नहीं दे सकता। कोर्ट ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट को पहले से ही सच मानकर नहीं चलना चाहिए। इसकी सत्यता मापने का कोई तरीका नहीं है तो सेबी से जांच के लिए कहा गया है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि सेबी जैसे वैधानिक नियामक से यह उम्मीद नहीं किया जा सकता है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ही यह कारण बताओ नोटिस जारी करना शुरू कर दे। 24 नवंबर को सुनवाई के दौरान बेंच ने यह भी कहा कि सेबी की जांच रिपोर्ट के बिना सुप्रीम कोर्ट विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दे, यह भी उचित नहीं होगा। हिंडनबर्ग ने 25 जनवरी को अपनी रिपोर्ट में स्टॉक मैनिपुलेशन और अकाउंटिंग फ्रॉड के आरोप लगाए थे।

    Adani-Hindenburg मामले में SC ने फैसला रखा सुरक्षित, कहा- 'मीडिया रिपोर्ट के आधार पर SEBI नहीं कर सकता जांच'


    Adani Stocks की क्या है स्थिति

    अदाणी ग्रुप के दस शेयर घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हैं जिसमें सभी में आज शानदार तेजी रही। इसमें से दो शेयर तो उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए। यहां ग्रुप के सभी शेयरों के BSE पर मौजूदा भाव और आज की तेजी और इंट्रा-डे हाई की डिटेल्स दी जा रही है-

    स्टॉक  मौजूदा भाव   तेजी इंट्रा-डे हाई
    Adani Enterprises 2423.70 रुपये 8.66% 2489.00 रुपये
    Adani Power 445.80 रुपये 12.32% 464.30 रुपये
    Adani Wilmar 348.45 रुपये 9.96% 348.55 रुपये (अपर सर्किट)
    Adani Energy Solutions  868.15 रुपये 19.06% 875.00 रुपये
    Adani Total Gas 644.15 रुपये 20.00% 644.15 रुपये (अपर सर्किट)
    Adani Green Energy 1052.45 रुपये 12.27% 1099.00 रुपये
    Adani Ports 837.80 रुपये 5.20% 854.00 रुपये
    NDTV 229.60 रुपये 11.73% 233.00 रुपये
    ACC 1868.55 रुपये 2.62% 1892.00 रुपये
    Ambuja Cement 431.20 रुपये  4.22% 435.40 रुपये

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।