Adani Transmission Shares: Q4 रिजल्ट से पहले दबाव में अदाणी ट्रांसमिशन, 3% तक टूट गए शेयर

Adani Transmission Shares: अदाणी ट्रांसमिशन के शेयर सोमवार को चौथी तिमाही के नतीजों के ऐलान से पहले करीब 3 फीसदी तक गिर गए। दोपहर 12.30 बजे के करीब कंपनी के शेयर एनएसई पर 2.36 फीसदी गिरकर 830 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले 5 दिनों में कंपनी के शेयरों में 4% की गिरावट आई है

अपडेटेड May 29, 2023 पर 2:57 PM
Story continues below Advertisement
Adani Transmission ने हाल ही में 8,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का ऐलान किया था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Transmission Shares: अदाणी ट्रांसमिशन के शेयर सोमवार को चौथी तिमाही के नतीजों के ऐलान से पहले करीब 3 फीसदी तक गिर गए। दोपहर 12.30 बजे के करीब कंपनी के शेयर एनएसई पर 2.36 फीसदी गिरकर 830 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले 5 दिनों में कंपनी के शेयरों में 4% की गिरावट आई है। वहीं इस साल की शुरुआत से अबतक यह शेयर करीब 67 फीसदी गिर चुका है। चौथी तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद कंपनी एक कॉन्फ्रेंस कॉल आयोजित करेगी, जिसमें अदाणी ट्रांसमिशन के मैनेजमेंट कंपनी के वित्तीय परिणामों पर चर्चा करेंगे। अदाणी ट्रांसमिशन के एमडी अनिल सरदाना, सीईओ बिमल दयाल, सीएफओ रोहित सोनी और अन्य शीर्ष अधिकारी कॉल पर मौजूद रहेंगे।

    अदाणी ट्रांसमिशन और ग्रुप की मुख्य कंपनी, अदाणी एंटरप्राइजेज ने हाल ही में ऐलान किया था कि वे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) मार्ग के जरिए कुल 21,000 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाएंगे। इसमें से 12,500 करोड़ रुपये की धनराशि अदाणी एंटरप्राइजेज जुटाएगी, जबकि अदाणी ट्रांसमिशन 8,500 करोड़ रुपये जुटाएगी।

    दिसंबर तिमाही में कैसा रहा था कंपनी का प्रदर्शन

    इससे पहले दिसंबर तिमाही में अदाणी ट्रांसमिशन का शुद्ध मुनाफा 77.8 फीसदी बढ़कर 474.72 करोड़ रुपये रहा था। जबकि इसके एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 267.03 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 22 फीसदी बढ़कर 3,551.7 करोड़ रुपये रहा था, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,911.7 करोड़ रुपये रहा था।


    यह भी पढ़ें- 3.31 लाख करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन के साथ, भारत फिर बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा इक्विटी मार्केट

    कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) दिसबंर तिमाही में 64 फीसदी की मजबूत उछाल के साथ 1,477.5 करोड़ रुपये रहा था, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 900.9 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA मार्जिन दिसंबर तिमाही में बढ़कर 41.6% रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 30.9 फीसदी रहा था।

    कंपनी के बारे में

    अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी ग्रुप की ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस कंपनी है। यह देश की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन कंपनी है, जिसकी भारत के 13 राज्यों में मौजूदगी है और जिसके पास 18,795 ckm का बड़ा ट्रांसमिशन नेटवर्क है। इसमें से 15,371 ckm चालू स्थिति में हैं, जबकि बाकी 3,424 ckm निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं। अदाणी ट्रांसमिशन इसके अलावा डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में भी है और मुंबई व मुंद्रा SEZ में 1.2 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं मुहैया कराती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।