Get App

Adani Transmission Shares: Q4 रिजल्ट से पहले दबाव में अदाणी ट्रांसमिशन, 3% तक टूट गए शेयर

Adani Transmission Shares: अदाणी ट्रांसमिशन के शेयर सोमवार को चौथी तिमाही के नतीजों के ऐलान से पहले करीब 3 फीसदी तक गिर गए। दोपहर 12.30 बजे के करीब कंपनी के शेयर एनएसई पर 2.36 फीसदी गिरकर 830 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले 5 दिनों में कंपनी के शेयरों में 4% की गिरावट आई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 29, 2023 पर 2:57 PM
Adani Transmission Shares: Q4 रिजल्ट से पहले दबाव में अदाणी ट्रांसमिशन, 3% तक टूट गए शेयर
Adani Transmission ने हाल ही में 8,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का ऐलान किया था

Adani Transmission Shares: अदाणी ट्रांसमिशन के शेयर सोमवार को चौथी तिमाही के नतीजों के ऐलान से पहले करीब 3 फीसदी तक गिर गए। दोपहर 12.30 बजे के करीब कंपनी के शेयर एनएसई पर 2.36 फीसदी गिरकर 830 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले 5 दिनों में कंपनी के शेयरों में 4% की गिरावट आई है। वहीं इस साल की शुरुआत से अबतक यह शेयर करीब 67 फीसदी गिर चुका है। चौथी तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद कंपनी एक कॉन्फ्रेंस कॉल आयोजित करेगी, जिसमें अदाणी ट्रांसमिशन के मैनेजमेंट कंपनी के वित्तीय परिणामों पर चर्चा करेंगे। अदाणी ट्रांसमिशन के एमडी अनिल सरदाना, सीईओ बिमल दयाल, सीएफओ रोहित सोनी और अन्य शीर्ष अधिकारी कॉल पर मौजूद रहेंगे।

अदाणी ट्रांसमिशन और ग्रुप की मुख्य कंपनी, अदाणी एंटरप्राइजेज ने हाल ही में ऐलान किया था कि वे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) मार्ग के जरिए कुल 21,000 करोड़ रुपये की फंडिंग जुटाएंगे। इसमें से 12,500 करोड़ रुपये की धनराशि अदाणी एंटरप्राइजेज जुटाएगी, जबकि अदाणी ट्रांसमिशन 8,500 करोड़ रुपये जुटाएगी।

दिसंबर तिमाही में कैसा रहा था कंपनी का प्रदर्शन

इससे पहले दिसंबर तिमाही में अदाणी ट्रांसमिशन का शुद्ध मुनाफा 77.8 फीसदी बढ़कर 474.72 करोड़ रुपये रहा था। जबकि इसके एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 267.03 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 22 फीसदी बढ़कर 3,551.7 करोड़ रुपये रहा था, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,911.7 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें