Adani Wilmar के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 4% नीचे 221 रुपए पर हुई, लिस्टिंग के बाद शेयर चढ़े

Adani Wilmar के शेयरों का इश्यू प्राइस 230 रुपए था और कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE पर 221 रुपए पर हुई है

अपडेटेड Feb 08, 2022 पर 10:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Adani Wilmar के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रही

Adani Wilmar Share Listing: अडानी विल्मर के शेयरों की लिस्टिंग आज इश्यू प्राइस से नीचे हुई है। कंपनी के शेयर BSE पर 221 रुपए और NSE पर 227 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। जबकि कंपनी का इश्यू प्राइस 230 रुपए था। लिस्टिंग के बाद Adani Wilmar के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। सुबह 10.15 पर कंपनी के शेयर NSE पर 6.74% ऊपर 245.70 रुपए और BSE पर 7% ऊपर 246 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

Adani Wilmar का आईपीओ 27 से 31 जनवरी के बीच आया था और इसे 17.37 गुना अधिक बोली मिली थी। आईपीओ को सभी तरह के निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, हालांकि उस अवधि में बाजार में जारी अस्थिरता का लिस्टिंग पर प्रभाव पड़ा है। कंपनी का IPO 3600 करोड़ रुपए का था और यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू था।

LIC IPO : पॉलिसीहोल्डर्स को डिस्काउंट पर मिल सकता है IPO, यहां जानिए डिटेल


आईपीओ के लिए सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में आई, जिन्होंने अपने आवंटित कोटे में 56.30 गुना अधिक बोली लगाई। दूसरे नंबर पर शेयरहोल्डर्स कोटा रहा, जिसे 33.33 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) और रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के शेयरों के लिए क्रमश: 5.73 और 3.92 गुना अधिक बोली लगाई। कंपनी के कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्सा सिर्फ आधा फीसदी ही भर सका था।

कंपनी IPO से मिली रकम में से 1,900 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर में किया जाएगा। वहीं करीब 1,058.9 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के ऊपर लदे कर्ज को कम करने में किया जाएगा और बाकी 450 करोड़ रुपये रणनीतिक अधिग्रहण और निवेश के दूसरे मौकों में खर्च किए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।