AdaniConneX पर आया बड़ा अपडेट, आठ ग्लोबल बैंकों से जुटाए 11,520 करोड़ रुपये

एजकॉनेक्स के साथ इसका संयुक्त उद्यम बढ़ती डिजिटल सेवाओं की मांग के लिए बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए 2030 तक एक गीगावाट की कुल क्षमता वाले नौ डेटा सेंटर बनाने की तैयारी कर रहा है

अपडेटेड Apr 28, 2024 पर 5:16 PM
Story continues below Advertisement
अदाणी ग्रुप को लेकर अब एक अहम अपडेट सामने आया है।

अदाणी एंटरप्राइजेज और एजकॉनेक्स की समान हिस्सेदारी वाले ज्वॉइंट वेंचर AdaniConneX ने लगभग 1.44 अरब डॉलर (लगभग 11,520 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। डेटा सेंटर बनाने वाली कंपनी ने रविवार को बताया कि यह देश में सबसे बड़ा पर्यावरण अनुकूल फंडिंग है। अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी के ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अगले तीन साल में अपने नए डेटा सेंटर कारोबार पर लगभग 1.5 अरब डॉलर का इंवेस्टमेंट कर रही है।

डिजिटल सेवा

एजकॉनेक्स के साथ इसका संयुक्त उद्यम बढ़ती डिजिटल सेवाओं की मांग के लिए बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए 2030 तक एक गीगावाट की कुल क्षमता वाले नौ डेटा सेंटर बनाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि “फंडिंग की प्रारंभिक प्रतिबद्धता 87.5 करोड़ डॉलर है, जिसे 1.44 अरब डॉलर तक बढ़ाया जा सकता है... इस वित्त पोषण से अदाणी कॉनेक्स के पास निर्माण के लिए वित्तपोषण की राशि बढ़कर 1.65 अरब डॉलर हो गई है।”


डेटा सेंटर

अदाणी कॉनेक्स का फिलहाल एक डेटा सेंटर चालू है, जो चेन्नई में है। कंपनी ने नोएडा और हैदराबाद इकाइयों में लगभग दो-तिहाई निर्माण पूरा कर लिया है। AdaniConneX के सीईओ जयकुमार जनकराज ने कहा, "यह सफल अभ्यास टिकाऊ और मजबूत डिजिटल बुनियादी ढांचे की स्थापना की चुनौतियों का सामना करने, मानदंडों को आगे बढ़ाने और नए उद्योग मानक स्थापित करने के लिए पार्टियों के सामूहिक संकल्प का एक प्रमाण है।"

कैपिटल मैनेजमेंट

उन्होंने कहा, "कंस्ट्रक्शन फाइनेंसिंग AdaniConneX कैपिटल मैनेजमेंट प्लान का एक मुख्य तत्व है, जो हमें स्थिरता और पर्यावरणीय प्रबंधन में मजबूती से निहित डेटा सेंटर समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाता है। हम अपने सम्मानित अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग भागीदारों के साथ इस यात्रा को शुरू करने में प्रसन्न हैं।"

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दी गई राय एक्सपर्ट की निजी राय होती है। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।