Aditya Birla Sun Life AMC Q4 Results: मुनाफा 18% घटा, रेवेन्यू 7% बढ़ा; ₹25.50 के डिविडेंड का ऐलान

Aditya Birla Sun Life AMC Q4 Results: पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1,845 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 975 करोड़ रुपये रहा। फाइनल डिविडेंड पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 4:03 PM
Story continues below Advertisement
मार्च 2026 तिमाही में Aditya Birla Sun Life AMC के खर्च 205.97 करोड़ रुपये के रहे।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 18 प्रतिशत गिर गया। आंकड़ा 187.11 करोड़ रुपये का रहा, जबकि एक साल पहले मुनाफा 228 करोड़ रुपये का था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से लगभग 7 प्रतिशत बढ़कर 458.23 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 428.84 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही में उसके खर्च 205.97 करोड़ रुपये के रहे, जबकि एक साल पहले खर्च 195.76 करोड़ रुपये के थे। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1,845 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले यह 1,684.78 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 975 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 930.60 करोड़ रुपये था।

डिविडेंड पर सालाना आम बैठक में ली जाएगी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी


वित्तीय नतीजे जारी करने के साथ ही आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 25.50 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश भी की है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। अगर मंजूरी मिल जाती है तो डिविडेंड का पेमेंट सालाना आम बैठक खत्म होने के बाद 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं की गई है। रिकॉर्ड डेट तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

Aditya Birla Sun Life AMC का शेयर 3 प्रतिशत चढ़कर बंद

23 अप्रैल को आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के शेयरों में तेजी है। BSE पर शेयर 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1048.65 रुपये पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 30200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.82 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 3 महीनों में 34 प्रतिशत और एक महीने में 18 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। 3 साल में कीमत 200 प्रतिशत उछली है।

Dividend Stock: हर शेयर पर ₹24 का डिविडेंड, IT कंपनी ने खोला खजाना; 25 अप्रैल रिकॉर्ड डेट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।