Get App

Aditya Birla Sun Life AMC Q4 Results: मुनाफा 18% घटा, रेवेन्यू 7% बढ़ा; ₹25.50 के डिविडेंड का ऐलान

Aditya Birla Sun Life AMC Q4 Results: पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1,845 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 975 करोड़ रुपये रहा। फाइनल डिविडेंड पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 4:03 PM
Aditya Birla Sun Life AMC Q4 Results: मुनाफा 18% घटा, रेवेन्यू 7% बढ़ा; ₹25.50 के डिविडेंड का ऐलान
मार्च 2026 तिमाही में Aditya Birla Sun Life AMC के खर्च 205.97 करोड़ रुपये के रहे।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 18 प्रतिशत गिर गया। आंकड़ा 187.11 करोड़ रुपये का रहा, जबकि एक साल पहले मुनाफा 228 करोड़ रुपये का था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से लगभग 7 प्रतिशत बढ़कर 458.23 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 428.84 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि मार्च 2026 तिमाही में उसके खर्च 205.97 करोड़ रुपये के रहे, जबकि एक साल पहले खर्च 195.76 करोड़ रुपये के थे। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1,845 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले यह 1,684.78 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 975 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 930.60 करोड़ रुपये था।

डिविडेंड पर सालाना आम बैठक में ली जाएगी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी

वित्तीय नतीजे जारी करने के साथ ही आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 25.50 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश भी की है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। अगर मंजूरी मिल जाती है तो डिविडेंड का पेमेंट सालाना आम बैठक खत्म होने के बाद 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं की गई है। रिकॉर्ड डेट तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें