Aegis Logistics shares Price: जेएम फाइनेंशियल की बुलिश राय ने शेयर को लगाए पंख, 15% दौड़ा शेयर, आगे भी 50% की लगा सकता है छलांग

Aegis Logistics shares Price: ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल सर्विसेस ने स्टॉक पर अपना प्राइस टारगेट बढ़ाया और कंपनी के LPG डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में मजबूत ग्रोथ का हवाला देते हुए अपने पॉज़िटिव आउटलुक को दोहराया है।

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 3:46 PM
जेएम फाइनेंशियल को उम्मीद है कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही में रुकावटों का असर FY27 की पहली छमाही तक ग्लोबल LPG ट्रेड फ्लो पर पड़ता रहेगा।

Aegis Logistics shares Price: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी एजिस लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (Aegis Logistics) के शेयर आज 11 जून, गुरुवार को 15 फीसदी से ज्यादा की छलांग लगाते नजर आए। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल सर्विसेस ने स्टॉक पर अपना प्राइस टारगेट बढ़ाया और कंपनी के LPG डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में मजबूत ग्रोथ का हवाला देते हुए अपने पॉज़िटिव आउटलुक को दोहराया है।

ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक पर अपनी "Buy" रेटिंग बनाए रखी और अपना प्राइस टारगेट पहले के ₹935 से बढ़ाकर ₹1,200 प्रति शेयर कर दिया। जो बुधवार की ₹801 के क्लोजिंग प्राइस से 50 फीसदी की अपसाइड दिखाता है।

बता दें कि JM फाइनेंशियल ने LPG डिस्ट्रीब्यूशन सेगमेंट में उम्मीद से ज़्यादा अच्छे परफॉर्मेंस की वजह से FY27 के लिए एजिस लॉजिस्टिक्स के लिए अपने अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमॉर्टाइज़ेशन (EBITDA) अनुमानों में 36% और FY28 के लिए 15% की बढ़ोतरी की है। ब्रोकरेज ने बताया कि एजिस ने मार्च तिमाही में 234 किलोटन LPG डिस्ट्रीब्यूशन वॉल्यूम दिया, जो साल-दर-साल 72% की बढ़ोतरी है और इसके अनुमान से लगभग 40% ज़्यादा है।


जेएम फाइनेंशियल को उम्मीद है कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही में रुकावटों का असर FY27 की पहली छमाही तक ग्लोबल LPG ट्रेड फ्लो पर पड़ता रहेगा। ब्रोकरेज ने कहा कि इससे घरेलू LPG डिस्ट्रीब्यूशन डिमांड को सपोर्ट मिलेगा।

जेएम फाइनेंशियल के मुताबिक मुख्य कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स अभी भी ट्रैक पर हैं, जिससे आगे चलकर LPG थ्रूपुट वॉल्यूम में और बढ़ोतरी होनी चाहिए।

गौरतलब है कि एजिस लॉजिस्टिक्स को कवर करने वाले 6 एनालिस्ट में से 4 ने "buy" रिकमेंडेशन दी है, जबकि 2 ने 'Hold' रेटिंग दी है। स्टॉक को ट्रैक करने वाले किसी भी एनालिस्ट ने इसे "Sell" रेटिंग नहीं दी है।

एजिस लॉजिस्टिक्स के शेयर गुरुवार को 15.59% बढ़कर ₹925.90 पर बंद हुआ। स्टॉक अपने 52-हफ़्ते के सबसे ऊंचे लेवल ₹949 के करीब है। यह स्टॉक गुरुवार को निफ्टी 500 इंडेक्स पर सबसे ज़्यादा बढ़त वाला स्टॉक भी रहा है।

Sugar Stock: सरकार के इस फैसले से झूमे शुगर स्टॉक, 2-5% तक भागे

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।