Aequs Share Price: सितंबर तिमाही में घाटे में तेज उछाल और ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबिलिटी में गिरावट ने एक्वस के रेवेन्यू में उछाल का जश्न फीका कर दिया और शेयर करीब 19% टूट गए। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद अभी भी यह तगड़े घाटे में हैं। एयरोस्पेस और कंज्यूमर कंपोनेंट्स बनाने वाली एक्वस के शेयर फिलहाल बीएसई पर 10.90% की गिरावट के साथ ₹215.70 पर हैं। इंट्रा-डे में यह 18.81% टूटकर ₹196.55 तक आ गया था।
