KEI Industries Share Price: दो वजहों से JPMorgan ने की रेटिंग अपग्रेड, लेकिन टारगेट प्राइस में कटौती

KEI Industries Share Price: लगातार छह कारोबारी दिनों में 20% से अधिक की गिरावट से उबरते हुए केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर दो दिनों में 6% से अधिक ऊपर चढ़ चुके हैं। जेपीमॉर्गन ने दो वजहों से इसकी रेटिंग को अपग्रेड किया है लेकिन टारगेट प्राइस में कटौती कर दी है। आगे की स्ट्रैटेजी तय करने से पहले पढ़ें डिटेल्स

अपडेटेड Oct 27, 2026 पर 10:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जब Ultratech ने केबल और वायर बिजनेस में एंट्री का ऐलान किया तो 3 सितंबर के बाद से KEI Industries के शेयर पियर Polycab और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 50 के मुकाबले कमजोर साबित हुए हैं।

KEI Industries Share Price: लगातार छह कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद वायर और केबल कंपनी केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर आज लगातार दूसरे कारोबारी दिन ऊपर चढ़े हैं। छह दिनों में 20% से अधिक टूटने के बाद आज के इंट्रा-डे हाई के हिसाब से दो ही दिनों में यह 6% से अधिक ऊपर चढ़ा है। ग्लोबल इंवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म जेपीमॉर्गन ने 27 अक्टूबर को जारी अपनी रिपोर्ट में इसे दो वजहों सो अपग्रेड किया है और इसकी रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड कर ओवरवेट कर दिया लेकिन टारगेट प्राइस ₹5,650 से घटाकर ₹4,650 कर दिया। फिलहाल बीएसई पर यह 0.98% की बढ़त के साथ ₹3934.00 पर है। इंट्रा-डे में यह 1.64% उछलकर ₹3,959.95 तक पहुंचा था।

सितंबर 2026 तिमाही के नतीजे आने के बाद से केईआई इंडस्ट्रीज को कम से कम आठ अपग्रेड मिले हैं, लेकिन उसके बाद से इसके शेयरों में तेज गिरावट आई है। फिलहाल दिसंबर 2022 के बाद से इसे सबसे अधिक खरीदारी की रेटिंग मिली है और इसे कवर करने वाले 27 एनालिस्ट्स में से 23 ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके अलावा तीन ने होल्ड और एक ने सेल रेटिंग दी है।

JPMorgan ने किन दो वजहों से KEI Industries को किया अपग्रेड


जेपीमॉर्गन का मानना है कि हालिया हाई से 35% से अधिक तेज गिरावट ने रिस्क-रिवार्ड को अधिक आकर्षक बना दिया है।

कंपनी के अंडरलाइंग ग्रोथ में सुधार और मार्जिन को बचाए रखने के लिए प्रोडक्ट मिक्स में बदलाव से इसे सपोर्ट मिल रहा है।

क्यों टूटे थे केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर?

जब अल्ट्राटेक ने केबल और वायर बिजनेस में एंट्री का ऐलान किया तो 3 सितंबर के बाद से केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर पियर पॉलीकैब और इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 के मुकाबले कमजोर साबित हुए हैं। उसके बाद से केईआई इंडस्ट्रीज के शेयर 27% टूटे हैं, जबकि इस दौरान पॉलीकैब के शेयर 12% टूटे हैं तो निफ्टी 50 भी 5% नीचे आया है। जेपीमॉर्गन के मुताबिक इसके शेयरों को अल्ट्राटेक की नए बिजनेस सेगमेंट में एंट्री और मार्जिन के अनुमान में बदलाव से झटका लगा। जेपीमॉर्गन के मुताबिक कॉपर की कीमतों में तेज गिरावट से इसे झटका लग सकता है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

केईआई इंडस्ट्रीज के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 18 अगस्त 2026 को बीएसई पर यह ₹5,931.40 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से दो महीने में यह 38.43% टूटकर 23 अक्टूबर 2026 को ₹3,652.00 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Jio Platforms IPO अलॉटमेंट स्टेटस फाइनल, शेयर मिले या नहीं, ऐसे करें चेक

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।