Jio Platforms IPO Allotment Status: ₹30 हजार करोड़ के आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस फाइनल हो चुका है। निवेशकों के रिकॉर्डतोड़ रिस्पांस के बाद अब इसके शेयरों की कल 28 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट में एंट्री होनी है। इसके शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे और ₹10.3 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ यह देश की तीन सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियों में शुमार हो सकती है। आपको इसके शेयर मिले या नहीं, या कितने शेयर मिले, इसका स्टेटस बीएसई, एनएसई और रजिस्ट्रार की साइट पर चेक कर सकते हैं, जिसका लिंक और स्टेपवाइज प्रोसेस नीचे दिया जा रहा है।
Jio Platforms IPO Allotment Status: डायरेक्ट लिंक्स
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के तहत शेयर मिले या नहीं, ये इन तीन आधिकारिक लिंक के जरिए चेक कर सकते हैं-
Jio Platforms IPO Allotment Status: स्टेपवाइज प्रोसेस
कंपनी ड्रॉपडाउन मेन्यू से जियो प्लेटफॉर्म्स चुनें।
पैन या एप्लीकेशन नंबर जैसे सर्च मेथड चुनें और फिर उसके हिसाब से डिटेल्स भरें।
सबमिट पर क्लिक करने पर अलॉटमेंट स्टेटस दिखने लगेगा।
इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें।
इश्यू नाम में जि्यो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड चुनें।
एप्लीकेशन नंबर या पैन भरें।
फिर कैप्चा भरकर सबमिट करने पर अलॉटमेंट स्टेटस दिखने लगेगा।
इक्विटी एंड एसएमई आईपीओ बिड डिटेल्स सेलेक्ट करें।
फिर सेलेक्ट सिंबल ऑप्शन में JPL चुनें।
फिर पैन या एप्लीकेशन नंबर में से कोई एक भरें।
सबमिट पर क्लिक करने के बाद अलॉटमेंट स्टेटस दिखने लगेगा।
22 गुना भरा था Jio Platforms IPO
जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30200 करोड़ का आईपीओ 21-23 अक्टूबर के बीच खुला था और ओवरऑल 22.19 गुना भरा। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 70.55 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) का 14 गुना और खुदरा निवेशकों का 2.72 गुना भरा। एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक इसके आईपीओ को 1 करोड़ से अधिक एप्लीकेशन मिले, जोकि किसी आईपीओ के लिए दुनिया भर में सबसे अधिक है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।