Yashoda Hospitals IPO पर ब्रेक, अब प्रमोटर की ये है योजना

Yashoda Hospitals IPO: पिछले साल 2025 के दिसंबर में सेबी से आईपीओ की मंजूरी मिलने के बाद अब सामने आ रहा है कि यशोदा हॉस्पिटल्स इसे नहीं ला रही है। हालांकि हॉस्पिटल चेन अपनी कुछ होल्डिंग जरूर हल्की कर रही है। जानिए आईपीओ पर ब्रेक के बाद अब कंपनी की योजना क्या है और प्रमोटर कितनी होल्डिंग हल्की करना चाहता है, डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 7:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यशोदा हॉस्पिटल्स (Yashoda Hospitals) चेन में 4 स्वतंत्र अस्पताल, 4 हार्ट इंस्टीट्यूट और 4 कैंसर इंस्टीट्यूट हैं।

Yashoda Hospitals IPO: हैदराबाद की टॉप मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल चेन यशोदा हॉस्पिटल्स ने आईपीओ लाने की योजना को फिलहाल टाल दिया है। अब कंपनी अपनी कुछ होल्डिंग बेचने की नई योजना पर विचार कर रही है। मनीकंट्रोल को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। इससे पहले यशोदा हॉस्पिटल्स को चलाने वाली कंपनी यशोदा हेल्थकेयर सर्विसेज ने सितंबर 2025 में गोपनीय प्री-फाइलिंग प्रोसेस के जरिए DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) दाखिल किया था, जिस पर दिसंबर में बाजार नियामक सेबी से मंजूरी भी मिल गई थी।

अब क्या है Yashoda Hospitals का प्लान?

यशोदा हॉस्पिटल्स का आईपीओ अब नहीं आ रहा है लेकिन एक प्रमोटर अपनी कुछ होल्डिंग बेचना चाहता है। एक और सूत्र के मुताबिक इसकी बिक्री के जरिए कंपनी की योजना ₹30000 करोड़ तक का वैल्यूएशन हासिल करना है। इसमें करीब 8-10% हिस्सेदारी बेची जा सकती है। अगर यह सौदा पूरा होता है, तो भविष्य में कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए वैल्यूएशन का एक मानक भी तय हो सकता है।


एक और शख्स का कहना है कि यशोदा हॉस्पिटल्स काफी बड़ा और प्रॉफिटेबल है। फिलहाल जरूरत पड़ने पर कंपनी अधिग्रहण के जरिए कारोबार बढ़ाने के लिए प्राइमरी रूट से भी कुछ पूंजी जुटा सकती है। एक और शख्स ने बताया कि फिलहाल लिस्टिंग की योजना टाल दी गई है और कुछ हिस्सेदारी बेचने के लिए बिक्री की प्रक्रिया के लिए एडवाइजर्स चुनने का काम आखिरी चरण में है। इससे पहले न्यूक्वेस्ट कैपिटल पार्टनर्स, ट्रू नॉर्थ, ऑर्बीमेड, जनरल अटलांटिक, कार्लाइल, टीपीजी, परमिर्रा और एडवेंट इंटरनेशनल जैसे निवेशकों ने इसमें हल्की-हल्की होल्डिंग खरीद रखी है।

कितनी बड़ी है यशोदा हॉस्पिटल्स?

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार यशोदा हॉस्पिटल्स चेन में 4 स्वतंत्र अस्पताल, 4 हार्ट इंस्टीट्यूट और 4 कैंसर इंस्टीट्यूट हैं। इनमें कुल 2,756 से अधिक बेड हैं और 640 से अधिक डॉक्टर काम करते हैं। इसकी शुरुआत तीन भाइयों- रविंदर राव, जी देवेंद्र राव और डॉ जी सुरेंद्र राव ने की थी। आईपीओ डेटा प्लेटफॉर्म आईपीओ इंडेक्स के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में इसे ऑपरेशंस से ₹3,399.07 करोड़ का रेवेन्यू मिला था और नेट प्रॉफिट ₹766.22 करोड़ का हुआ था।

IPOs This Week: 23 नवंबर से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 3 नए इश्यू, 3 कंपनियां होंगी लिस्ट

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।