एग्रोकेमिकल और बीज कंपनी 'क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन' का ₹455.49 करोड़ का IPO 17.68 गुना भरकर बंद हो गया है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 15.81 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 39.16 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 9.71 गुना और कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 8.67 गुना सब्सक्राइब हुआ। अब 23 नवंबर को अलॉटमेंट फाइनल होने का इंतजार है। उसके बाद कंपनी की लिस्टिंग NSE और BSE पर 26 नवंबर को हो सकती है।
जिन लोगों ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...
MUFG Intime की वेबसाइट से कैसे करें चेक
क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन ने IPO की ओपनिंग से एक दिन पहले एंकर इनवेस्टर्स से लगभग ₹136 करोड़ जुटाए। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹259-₹272 प्रति शेयर था। कंपनी अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाली रकम का इस्तेमाल अपना और अपनी मैटीरियल सब्सिडियरी सफायर क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड का कर्ज चुकाने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए करेगी। ग्रे मार्केट में क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का शेयर 5 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।
Crystal Crop Protection की वित्तीय सेहत
अप्रैल-जून 2026 तिमाही में क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का रेवेन्यू ₹1,209.21 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा ₹135.78 करोड़ दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 16 प्रतिशत बढ़कर ₹3,180.98 करोड़ हो गया। शुद्ध मुनाफा 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹144.91 करोड़ दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू ₹2,731.94 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹118.39 करोड़ था।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।