Aeroflex Industries QIP: एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज अपना क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का इरादा इसके जरिए ₹400 करोड़ जुटाने का है। कंपनी ने आज 14 दिसंबर को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह फंड QIP या अन्य मंजूर तरीकों के जरिए जुटाया जाएगा। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 1.39 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 227.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 2,942.04 करोड़ रुपये है।
एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, "कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज यानी शनिवार, 14 दिसंबर 2024 को आयोजित अपनी बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ कंपनी के ₹2/- फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों की इतनी संख्या जारी करके एक या एक से अधिक किस्तों में धन जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसकी कुल राशि ₹4000 मिलियन (केवल चार हजार मिलियन रुपये) से अधिक नहीं होगी। यह राशि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) या अन्य मंजूर तरीकों से जुटाई जाएगी।"
बोर्ड की बैठक में मंजूर यह प्रस्ताव शेयरधारकों और रेगुलेटरी अथॉरिटीज की मंजूरी के अधीन है। इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए कंपनी ने 15 जनवरी 2024 को सुबह 11:00 बजे एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) तय की है, जहां शेयरधारक प्रस्ताव पर मतदान करेंगे।
बोर्ड ने इस पूंजी जुटाने की शर्तों और नियमों को अंतिम रूप देने के लिए एक डेडिकेटेड फंड जुटाने वाली कमेटी का गठन किया है। इसके अलावा, एरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज ने अपने मेटल बेलो प्रोजेक्ट के चरण I के लिए ट्रायल प्रोडक्शन की शुरुआत का खुलासा किया।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।