प्लांट में आग में झुलसे निवेशक, Aether के शेयरों में आई 9% की भारी गिरावट

Aether Share Price: दिग्गज केमिकल कंपनी ऐथर इंडस्ट्रीज (Aether Industries) के शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। गुजरात के सूरत में स्थित इसकी फैसिलिटी में आज सुबह आग लग गई जिसके चलते मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी इसके शेयरों के लिए माहौल निगेटिव हुआ। इस वजह से शेयर BSE पर इंट्रा-डे में 9 फीसदी से अधिक टूट गए

अपडेटेड Nov 29, 2023 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
पूरे स्पेशल्टी केमिकल सेक्टर में मांग गिरने के चलते पिछले कुछ महीने से Aether के शेयर दबाव में हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Aether Share Price: दिग्गज केमिकल कंपनी ऐथर इंडस्ट्रीज (Aether Industries) के शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव दिख रहा है। गुजरात के सूरत में स्थित इसकी फैसिलिटी में आज सुबह आग लग गई जिसके चलते मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी इसके शेयरों के लिए माहौल निगेटिव हुआ। इस वजह से शेयर BSE पर इंट्रा-डे में 9 फीसदी से अधिक टूट गए। भाव में रिकवरी भी हुई है तो मामूली ही। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 8.58 फीसदी की गिरावट के साथ 828.95 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.46 फीसदी फिसलकर 820.95 रुपये पर आ गया था। इसका फुल मार्केट कैप 10,987.75 करोड़ रुपये है।

    आग की आंच क्यों पहुंची शेयरों तक

    ऐथर के सूरत प्लांट में आज तड़के सुबह आग लग गई। इसके चलते 25 लोग घायल हो गए हैं। निवेशकों की चिंता इस बात को लेकर है इस प्लांट में आग लगने से कंपनी की मैनुफैक्चरिंग और रेवेन्यू को झटका लग सकता है। इस वजह से कुछ निवेशक अपने शेयर बेचकर निकलने की कोशिश में दिखे और भाव फिसल गए।


    बासमती चावल की इस कारण बढ़ी मांग, थोक मार्केट में तेजी से चढ़ गए भाव

    Aether को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या है रुझान

    पूरे स्पेशल्टी केमिकल सेक्टर में मांग गिरने के चलते पिछले कुछ महीने से ऐथर के शेयर दबाव में थे। पिछले तीन महीने में यह 19 फीसदी से अधिक फिसल चुका है। इसके शेयरों में यह गिरावट सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट में 39 फीसदी और रेवेन्यू में 22 फीसदी की उछाल के बावजूद आया। स्पेशल्टी केमिकल्स सेक्टर पर विदेशों में मांग सुस्त गोने औऱ चीन में केमिकल प्राइस में गिरावट के चलते दबाव दिखा लेकिन एनालिस्ट्स के मुताबिक अब इसका बुरा दौर गुजर चुका है।

    BSE m-cap: ढाई साल में $1 ट्रिलियन बढ़ी पूंजी, पहली बार मार्केट कैप 4 लाख करोड़ के पार

    ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐथर के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से एग्रोकेमिकल इंटरमीडिएट्स की डिमांड बढ़ने वाली है। इस वित्त वर्ष की पहली दो तिमाहियों में जो एग्रोकेमिकल ऑर्डर्स इसे मिले हैं. उसकी सप्लाई अब इस वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी छमाही में होगी। ऐसे में इसकी इंवेंटरी अब धीरे-धीरे नीचे आएगी।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।