Afcons Infra IPO Listing: शपूरजी पालूनजी ग्रुप की इंफ्रा इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी एफकॉन्स इंफ्रा के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में 8 फीसदी डिस्काउंट पर एंट्री हुई। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े लेकिन आईपीओ निवेशक अब भी घाटे में हैं। आईपीओ की बात करें तो इसे मिला-जुला रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा तो पूरा भर भी नहीं पाया था। आईपीओ के तहत 463 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 430.05 रुपये और NSE पर 426.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी पूंजी करीब 8 फीसदी घट गई।
