लगातार सात दिनों की भारी गिरावट के बाद,निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में आज 2% से ज्यादा की तेजी आई है। इससे इसकी दो दिनों की कुल बढ़त 3.5% तक पहुंच गई। इन सात कारोबारी सत्रों की गिरावट के दौरान इंडेक्स लगभग 10% टूटा था। इंडेक्स के टॉप गेनरों में ओला इलेक्ट्रिक, सोना कॉमस्टार और वनसोर्स स्पेशलिटी फार्मा शामिल हैं। इनमें 11.76%, 9.66% और 8.34% की तेजी आई है।
