हालिया करेक्शन के बाद बाजार का वैल्युएशन सुधरा, डिफेंस सेक्टर दिखेगी जोरदार ग्रोथ - आलोक अग्रवाल

आलोक अग्रवाल का कहना है कि हालिया करेक्शन के बाद बाजार का वैल्युएशन सुधरा है। उन्होंने कहा कि 2-3 साल से बैंकिंग पर ओवरवेट नहीं रहे हैं। बैंकों के सामने क्रेडिट ग्रोथ की चुनौती रही है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों की स्थिति काफी अच्छी है

अपडेटेड Jun 25, 2025 पर 1:19 PM
Story continues below Advertisement
Market views: डिफेंस शेयरों पर बात करते हुए आलोक अग्रवाल ने कहा कि डिफेंस सेक्टर में घरेलू कंपनियों का दबदबा बढ़ा है। ग्लोबल डिफेंस खर्च बढ़ने का ट्रेंड दिख रहा है

ईरान-इजरायल की टेंशन खत्म होने बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ी है। गैप-अप के बाद करीब 150 अंकों की तेजी साथ निफ्टी 25200 के पार पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी है। वहीं 3 फीसदी से ज्यादा फिसलकर वोलैटिलिटी इंडेक्स 13 के करीब पहुंच गया है। ऐसे में मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए Alchemy Capital Management के क्वांट हेड और फंड मैनेजर आलोक अग्रवाल ने कहा कि भारतीय इकोनॉमी के मैक्रो अच्छे हैं। तिमाही नतीजे भी कुल मिलाकर अच्छे रहे हैं।

बाजार का वैल्युएशन सुधरा

आलोक अग्रवाल का कहना है कि हालिया करेक्शन के बाद बाजार का वैल्युएशन सुधरा है। उन्होंने कहा कि 2-3 साल से बैंकिंग पर ओवरवेट नहीं रहे हैं। बैंकों के सामने क्रेडिट ग्रोथ की चुनौती रही है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों की स्थिति काफी अच्छी है। इस समय कैपिटल मार्केट थीम काफी बेहतर नजर आ रही है।


MCX share price : MCX के शेयर में आज अच्छी तेजी, ब्रोकरेज हाउस ने रेटिंग अपग्रेट के साथ शेयर के टारगेट भी बढ़ाए

डिफेंस सेक्टर में घरेलू कंपनियों का दबदबा बढ़ा

डिफेंस शेयरों पर बात करते हुए आलोक अग्रवाल ने कहा कि डिफेंस सेक्टर में घरेलू कंपनियों का दबदबा बढ़ा है। ग्लोबल डिफेंस खर्च बढ़ने का ट्रेंड दिख रहा है। डिफेंस खर्च बढ़ने से सेक्टर में ग्रोथ बढ़ेगी। कोविड के बाद रियल्टी सेक्टर पर पॉजिटिव नजरिया है। रियल्टी सेक्टर में ओवरवेट पोजीशन है। आलोक अग्रवाल ने बताया कि वे हेल्थकेयर में हॉस्पिटल पर सबसे ज्यादा पॉजिटिव हैं।

 

रिलायंस Jio को शुरू करना था सबसे बड़ा जोखिम, यही रिस्क बना आज की सबसे बड़ी उपलब्धि - मुकेश अंबानी

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।