ईरान-इजरायल की टेंशन खत्म होने बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ी है। गैप-अप के बाद करीब 150 अंकों की तेजी साथ निफ्टी 25200 के पार पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में भी रौनक देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी है। वहीं 3 फीसदी से ज्यादा फिसलकर वोलैटिलिटी इंडेक्स 13 के करीब पहुंच गया है। ऐसे में मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए Alchemy Capital Management के क्वांट हेड और फंड मैनेजर आलोक अग्रवाल ने कहा कि भारतीय इकोनॉमी के मैक्रो अच्छे हैं। तिमाही नतीजे भी कुल मिलाकर अच्छे रहे हैं।
