Get App

AGS Transact Tech के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर, 176 रुपए पर लिस्ट हुए शेयर

AGS Transact ने पब्लिक इश्यू से 680 करोड़ रुपए जुटा रही थी, यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है, कंपनी का इश्यू प्राइस 175 रुपए था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2022 पर 10:25 AM
AGS Transact Tech के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर, 176 रुपए पर लिस्ट हुए शेयर

AGS Transact Technologies stock price: पेमेंट सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी AGS Transact के शेयरों की लिस्टिंग 31 जनवरी को कमजोर हुई है। कंपनी के शेयर 175 रुपए पर लिस्ट हुए। जबकि BSE पर इसकी लिस्टिंग 176 रुपए पर हुई है।

AGS Transact ने पब्लिक इश्यू से 680 करोड़ रुपए जुटा रही थी। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है। कंपनी का इश्यू प्राइस 175 रुपए था।

AGS Transact का इश्यू 19 जनवरी को खुला और 21 जनवरी को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू 7.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 25.61 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का रिजर्व हिस्सा 2.68 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स पोर्शन 3.08 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें