अग्रेसिव ट्रेडर्स निफ्टी बैंक में 42,600 के स्टॉपलॉस के साथ 41,900 - 42,100 के बीच बिकवाली करें: अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में अब कुछ हद तक कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। निफ्टी बैंक में मुनाफावसूली के लिए 42,400 - 42,500 का जोन बेहतर नजर आ रहा है। वहीं, अग्रेसिव ट्रेडर्स निफ्टी बैंक में 42,600 के स्टॉपलॉस के साथ 41,900 - 42,100 के बीच बिकवाली कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 19, 2023 पर 9:18 AM
Story continues below Advertisement
अनुज ने कहा कि आज IT और RIL की चाल कैसी होगी यह देखना होगा।

बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे है। सेंसेक्स 183.74 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 59727.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 46.60 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 17660.20 के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 811 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।जबकि कल घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार दूसरे दिन 402 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। ऐसे में आज के लिए कैसा है मार्केट सेटअप और इंडेक्स में कहां और कैसे हो सकती है कमाई पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल ने कहा कि मिडकैप, स्मॉलकैप की वापसी हुई है। इस महीने निफ्टी ने 1.7 फीसदी, निफ्टी बैंक वने 4 फीसदी, मिडकैप इंडेक्स ने 4 फीसदी, स्मॉलकैप इंडेक्स 4.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में आज क्या हो कमाई की रणनीति इस पर बात करते हुए अनुज ने कहा कि आज IT और RIL की चाल कैसी होगी यह देखना होगा। RIL ने कल मूड बिगाड़ा है और IT फिर भी संभल गया था। ट्रेडर्स को आज एक रेंज में ट्रेड करना होगा। निफ्टी के लिए आज की रेंज 17,610-17,766 के स्तर पर है। जबकि बड़ी रेंज 17,574-17,863 है। निफ्टी को 17,550 के स्टॉपलॉस के साथ 17,575-17,625 पर खरीदारी है। वहीं निफ्टी को 17,775-17,825 पर बिकवाली करें। इसके लिए 17,875 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाए।


निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक पर राय देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में अब कुछ हद तक कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। निफ्टी बैंक में मुनाफावसूली के लिए 42,400 - 42,500 का जोन बेहतर नजर आ रहा है। वहीं, अग्रेसिव ट्रेडर्स निफ्टी बैंक में 42,600 के स्टॉपलॉस के साथ 41,900 - 42,100 के बीच बिकवाली कर सकते हैं। वहीं निफ्टी बैंक में आज खरीदारी के लिए 41,900 से लेकर 42,100 के जोन बेहतर होगा। इसके लिए 42,800 पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। उन्होंने आगे कहा कि नए ब्रेकआउट के लिए HDFC बैंक का गिरना रुकना जरूरी है। चौथी तिमाही के नतीजों से पहले ICICI Bank में तेजी देखने को मिल चुकी है। कुछ कंसोलिडेशन के बाद निफ्टी बैंक मई में नया हाई बना सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।