Get App

Ahasolar Tech IPO Listing: फ्लैट एंट्री से मायूसी, फिर एक झटके में लगा अपर सर्किट

Ahasolar Tech IPO: दिग्गज सोलर कंपनी अहासोलर टेक के आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे। हालांकि इसकी फ्लैट लिस्टिंग उनके फैसले को गलत साबित कर रहे थे कि एकाएक इसके शेयरों की खरीदारी बढ़ी और फिर 5 फीसदी उछलकर 213.15 रुपये (Ahasolar Tech Share Price) पर पहुंच गए। इसके शेयर 157 रुपये के भाव पर जारी हुए थे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 4:14 PM
Ahasolar Tech IPO Listing: फ्लैट एंट्री से मायूसी, फिर एक झटके में लगा अपर सर्किट
Ahasolar Tech IPO Listing: 2017 में बनी अहालसोर टेक सोलर एनर्जी से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराती है। आज इसकी बीएसई एसएमई पर एंट्री हुई है।

Ahasolar Tech IPO: दिग्गज सोलर कंपनी अहासोलर टेक के आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर पैसे लगाए थे। हालांकि इसकी फ्लैट लिस्टिंग उनके फैसले को गलत साबित कर रहे थे कि एकाएक इसके शेयरों की खरीदारी बढ़ी और फिर 5 फीसदी उछलकर 213.15 रुपये (Ahasolar Tech Share Price) पर पहुंच गए। इसके शेयरों के लिए यह आज का अपर सर्किट था और इसी लेवल पर आज यह बंद हुआ। इसके शेयर 157 रुपये के भाव पर जारी हुए थे यानी कि फिलहाल आईपीओ निवेशक 36 फीसदी मुनाफे में हैं।

Ahasolar Tech IPO में खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए थे पैसे

अहासोलर टेक का 12.85 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10-13 जुलाई के बीच खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर यह इश्यू 34.79 गुना भरा था जिसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 46.18 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाल 818400 नए इक्विटी शेयर जारी हुए हैं। अब इन शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी सोलर पीवी प्लांट डेवलप करने, ईवी चार्जिंग इंफ्रा सेट अप करने, ईवी खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और आईपीओ से जुड़े खर्चों को भरने में करेगी।

Drone Destination IPO Listing: 65% का लिस्टिंग गेन हुआ कम, बिकवाली के दबाव में लग गया लोअर सर्किट

Ahasolar Tech के बारे में डिटेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें