Get App

Ahluwalia Contracts के शेयरों में 8% का उछाल, कंपनी को AAI से मिला 893 करोड़ का नया ऑर्डर

पिछले एक महीने में Ahluwalia Contracts के शेयरों में 25 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 75 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 88 फीसदी भाग चुके हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 118 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिला है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 11, 2024 पर 3:51 PM
Ahluwalia Contracts के शेयरों में 8% का उछाल, कंपनी को AAI से मिला 893 करोड़ का नया ऑर्डर
अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स के शेयरों में आज 11 जुलाई को 8 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई।

अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स के शेयरों में आज 11 जुलाई को 8 फीसदी से अधिक की दमदार रैली देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 3.67 फीसदी की बढ़त के साथ 1472.20 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी को एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से 893.48 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 9,810 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,540 रुपये और 52-वीक लो 649.40 रुपये है।

Ahluwalia Contracts को मिले ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने वाराणसी में लाल बहादुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डेवलपमेंट के लिए अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स को 893.48 करोड़ रुपये का यह ऑर्डर दिया है। कंपनी ने एक फाइलिंग में कहा कि इस ऑर्डर को 36 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है, जिसमें एक नए टर्मिनल बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) मॉडल से जुड़ा कार्य शामिल हैं।

Ahluwalia Contracts को पहले भी मिले हैं बड़े ऑर्डर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें