Gold silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 30 सितंबर को गोल्ड में तेजी लौट आई। यह 700 रुपये चढ़कर 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में मजबूती का असर इसकी घरेलू कीमतों पर पड़ा। साथ ही कम प्राइस पर खरीदारी में इनवेस्टर्स ने दिलचस्पी दिखाई। 29 सितंबर को गोल्ड गिरकर 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था।
