Ajax Engineering IPO Listing: कंक्रीट से जुड़े इक्विपमेंट बनाने वाली अजाक्स इंजीनियरिंग के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 6 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 629 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 593.00 रुपये और NSE पर 576.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी करीब 8 फीसदी घट गई। हालांकि बीएसई पर 565.00 रुपये तक टूटने के बाद यह रिकवर हुआ और यह 608.45 रुपये तक गया। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह 595.60 रुपये (Ajax Engineering Share Price) पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 5.31 फीसदी घाटे में हैं। हालांकि एंप्लॉयीज फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर 59 रुपये के डिस्काउंट पर मिला है।
