All Time Plastics Shares: ऑल टाइम प्लास्टिक्स के शेयरों में आज 19 अगस्त को लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों का भाव शुरुआती कारोबार में 6 प्रतिशत तक उछलकर 308 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया। इसके साथ ही अब शेयर का भाव अपने 275 रुपये के आईपीओ प्राइस से लगभग 12% ऊपर कारोबार कर रहा है। अब दिग्गज निवेशक विभव मनीष चोकानी ने भी इस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी है।
एक्सचेंज पर मौजूद कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, विभव मनीष चोकानी ने कंपनी के 3.5 लाख शेयर खरीदे, जो इसकी 0.53% हिस्सेदारी के बराबर है। ये खरीदारी 287.11 रुपये प्रति शेयर के भाव से की गई, जिसकी कुल वैल्यू 10.05 करोड़ रुपये है।
IPO और लिस्टिंग परफॉर्मेंस
IPO से पहले कंपनी ने 120 करोड़ रुपये एंकर निवेशकों से जुटाए थे। इसमें Ashoka India Equity Investment Trust, कैनरा रोबेको म्यूचुअल फंड, बंधन म्यूचुअल फंड, Edelweiss MF, 360 ONE Equity Opportunity Fund, Nuvama और Gagandeep Credit Capital जैसी संस्थाओं ने भाग लिया।
ऑल टाइम प्लास्टिक्स घरेलू उपयोग के लिए प्लास्टिक कंज्यूमरवेयर प्रोडक्ट्स बनाती है। कंपनी के ग्राहकों में IKEA और Tesco जैसे दिग्गज अंतरराष्ट्रीय ब्रांज शामिल हैं। इसके प्रोडक्ट्स यूरोपियन यूनियन, यूके और अमेरिका में एक्सपोर्ट होते हैं। भारत में कंपनी अपने प्रोडक्ट्स मॉडर्न ट्रेड, सुपर डिस्ट्रीब्यूटर और जनरल ट्रेड नेटवर्क के जरिए बेचती है।
ऑल टाइम प्लास्टिक्स का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2023 में 443 करोड़ रुपये था, जो FY25 में बढ़कर 558 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी इस दौरान 28 करोड़ रुपये से बढ़कर 47 करोड़ रुपये हो गया। FY25 में कंपनी की EBITDA मार्जिन 18.12% और ROE 19.01% रही।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।