बाजार में जारी गिरावट के बीच भी ऐसे कई शेयर हैं, जिन्होंने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं। अगर आप ऐसे किसी शेयर की तलाश में हैं तो एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (एबीडीएल) पर दांव लगा सकते हैं। विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर को 'बाय' रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। यह शेयर बीते छह महीनों में 78 फीसदी चढ़ा है।
नोमुरा ने शेयर के लिए दिया 850 रुपये का टारगेट प्राइस
नोमुरा ने Allied Blenders & Distillers के शेयर के लिए 850 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी को प्रीमियमाइजेशन का फायदा मिलेगा। इसका मतलब है कि प्रीमियम प्रोडक्ट्स में ग्राहकों की बढ़ती दिलचस्पी का फायदा कंपनी को मिलेगा। कंपनी नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रही है, जिससे ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।
EPS का सीएजीआर 26 फीसदी रहने का अनुमान
ब्रोकरेज फर्म ने FY26 से FY29 के बीच कंपनी की अर्निंग्स प्रति शेयर (EPS) का कंपाउंडेड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) 26 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। उसने कहा है कि इस दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 370 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने एबीडीएल पर 28 सितंबर को अपनी रिपोर्ट पेश की।
कंपनी की ग्रोथ को ICONiQ व्हाइट व्हिस्की का सपोर्ट
इस रिपोर्ट में नोमुरा ने कहा है कि एबीडीएल अपनी प्रीमियम व्हिस्की (ऑफिशर्स चॉइस-ओसी) से आगे बढ़ चुकी है। यह यूथफुल, फुल-पोर्टफोलियो प्रेस्टिज एंड एबव (P&A) प्लेयर के रूप में उभरी है। कंपनी को ICONiQ व्हाइट व्हिस्की का भी सपोर्ट मिला है। FY26 में इसकी बिक्री 1.07 करोड़ केस रही। इससे कंपनी के P&A वॉल्यूम को भी सपोर्ट मिला।
अगले चरण की ग्रोथ में प्रीमियम ब्रांड्स का भी हाथ होगा
ब्रोकरे फर्म का मानना है कि नए प्रीमियम ब्रांड्स से एबीडीएल की अगले चरण की ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने FY26 में ABD Maestro लॉन्च की थी। इसके व्हिस्की, जिन, वोदका और रम में 10 ब्रांड्स हैं। कंपनी ने FY27-FY28 के दौरान इस ब्रांड पर फोकस करने का प्लान बनाया है। Indian Edit के साथ कंपनी ने प्रीमियम व्हिस्की में भी एंट्री ली है। अब उसका प्लान डिलक्स वोदका में एंट्री का है। कंपनी का खुद का सिंगल माल्ट 2029 में आने की संभावना है।
कंपनी का 1600 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च का प्लान
ABDL ने 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा के पूंजीगत खर्च का प्लान बनाया है। नोमुरा का मानना है कि इससे सप्लाई सिक्योरिटी बढ़ेगी और स्ट्रक्चरल कॉस्ट एफिशियंसी में इम्प्रूवमेंट होगा। एबीडीएल ने FY28 तक करीब 48 फीसदी ग्रॉस मार्जिन, 18 फीसदी एबिड्टा मार्जिन और 25 फीसदी ROCE का टारगेट तय किया है।
बीते छह महीनों में 78 फीसदी चढ़ा है यह शेयर
एबीडीएल का शेयर 29 सितंबर को 0.73 फीसदी गिरकर 718 रुपये पर बंद हुआ। बीते छह महीनों में यह शेयर करीब 78 फीसदी चढ़ा है। इस दौरान निफ्टी सिर्फ 1.72 फीसदी चढ़ा है। 29 सितंबर को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट आई।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।