Alok Agarwal Multibagger Stock Picks: क्विक कॉमर्स में ग्रोथ की काफी गुंजाइश है और इस स्पेस में पॉजिटिव नजरिया बना हुआ हैं। ये कहना है कि Alchemy Capital Management के क्वांट हेड & फंड मैनेजर आलोक अग्रवाल का। उनका कहना है कि क्विक कॉमर्स में आगे काफी मौके संभव है। क्विक कॉमर्स और टेक्नोलॉजी मॉडल को यूज करते हुए डिस्ट्रीब्यूएशन की स्ट्रेनथ बदल रही है। क्विक कॉमर्स एरिया में जो 2 कंपनियां लिस्टेंड है उन्ही में हमारी पोजिशन बनी हुई है। क्विक कॉमर्स के इन कंपनियों के वैल्यूएशन मौजूदा स्तर से थोड़े महंगे दिख सकते है लेकिन इनमें ऑपर्च्युनिटी काफी बड़ी है। इस सेगमेंट ग्रोथ की गुंजाइश बहुत ज्यादा नजर आ रही है।
बता दें कि आलोक अग्रवाल इक्विटी फंड मैनेजमेंट में 22 साल का अनुभव रखते है। Alchemy Capital के साथ साल 2022 में जुड़े है। इससे पहले Deutsche Asset Management के साथ भी काम किया है। आलोक अग्रवाल फंड मैनेजमेंट में 2 दशक से ज्यादा का अनुभव है।
सीमेंट के चुनिंदा शेयरों में निवेश करें
सीमेंट सेक्टर पर बात करते हुए आलोक अग्रवाल ने कहा कि इंफ्रा पर सरकार का नजरिया और गर्वमेंट की कैपेक्स में तेजी की वजह से सीमेंट की डिमांड बनी रहेगी। हालांकि इस पूरे सेक्टर पर हमारा नजरिया पॉजिटिव नहीं है, लेकिन सेक्टर से जुड़े कुछ चुनिंदा शेयरों पर हमारा बुलिश नजरिया जरुर है। इस सेक्टर में चुनिंदा शेयरों में निवेश किया जा सकता है।
FMCG सेक्टर डिमांड में सुस्ती आ सकती है
एफएमसीजी सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि FMCG सेक्टर में डिमांड में सुस्ती आ सकती है। क्योंकि नियर टर्म में एफएमसीजी सेक्टर के लिए कुछ खास बदलाव होगे ऐसी स्थिति नजर नहीं आती। ओवरऑल हाउस होल्ड इनकम और लेवरेज लेवल्स पर नजर डालें तो भारत में हाउस होल्ड लेवरेज लेवल्स भी बढ़े है। हाउस होल्ड इनकम ना बढ़ने से कंज्मशन पर वॉल्यूम ग्रोथ दिखना और मार्जिन में सुधार होना मुश्किल होता है। उन्होंने आगे कहा कि यह सेक्टर काफी महंगा है। सेक्टर में लोअर ग्रोथ पर हायर वैल्यूएशन है। क्वालिटी हमेशा अच्छी रही है लेकिन लोअर ग्रोथ पर हायर वैल्यूएशन होने के कारण इस सेक्टर पर हमारा पॉजिटिव नजरिया नहीं है और यहीं वजह है कि एफएमसीजी सेक्टर डिमांड में आगे सुस्ती का सामना करना पड़ सकता है।
इस मार्केट में कौन सी हैं टॉप थीम्स
आलोक अग्रवाल का कहना है कि जिस सेक्टर में हायर ग्रोथ नजर आए उस सेगमेंट में निवेश करना चाहिए। कैपेक्स से जुड़े स्पेस जैसे डिफेंस, पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेस, रेलवे, डेटा सेंटर, कम्यूनिकेशंस, सेमी कंडक्टर जैसे सेगमेंट में ग्रोथ की संभावनाएं काफी नजर आ रही है। वहीं इलेक्ट्रोनिक मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों ने काफी अच्छी ग्रोथ दिखाई है और इनमें सरकार की तरफ से पीएलआई का सपोर्ट भी मिला है। उन सेक्टर में दांव लगाए जहां ग्रोथ नबंर में बढ़त दिखाई दे उन सेक्टर पर हमारा नजरिया पॉजिटिव है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।