Get App

लिस्टिंग के बाद से अब तक 221% चढ़ा यह स्टॉक, अब आ रहा पहला बोनस शेयर इश्यू

Alphalogic Industries 14 जुलाई 2023 को BSE SME पर लिस्ट हुई थी। तब से लेकर अब तक इसके शेयर का भाव 221 प्रतिशत से भी ज्यादा चढ़ चुका है। इसका IPO 3 जुलाई को खुला था और 6 जुलाई को बंद हुआ था। कंपनी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, लाइब्रेरी, फूड इंडस्ट्री, लॉजिस्टिक्स कंपनियों, इंजीनियरिंग कंपनियों, फार्मा ऑर्गेनाइजेशंस, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, आईटी कंपनियों आदि के लिए स्टोरेज सॉल्यूशंस डिजाइन और डिलीवर करती है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 21, 2023 पर 10:27 AM
लिस्टिंग के बाद से अब तक 221% चढ़ा यह स्टॉक, अब आ रहा पहला बोनस शेयर इश्यू
Alphalogic Industries का IPO 3 जुलाई को खुला था और 6 जुलाई को बंद हुआ था।

स्टोरेज सॉल्यूशन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Alphalogic Industries Ltd अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देने वाली है। कंपनी की ओर से शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा गया है कि वह रिकॉर्ड डेट तक शेयर होल्ड करने वाले शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। इसका मतलब है कि Alphalogic Industries Ltd के जो शेयरधारक रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर अपने पास रखेंगे, उन्हें कंपनी की ओर से 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 24 नवंबर 2023 तय की है। यह Alphalogic Industries का पहला बोनस शेयर इश्यूएंस होगा।

Alphalogic Industries Ltd को साल 2020 में शुरू किया गया था। इसकी पूरे भारत में मौजूदगी है। कंपनी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, लाइब्रेरी, फूड इंडस्ट्री, लॉजिस्टिक्स कंपनियों, इंजीनियरिंग कंपनियों, फार्मा ऑर्गेनाइजेशंस, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, आईटी कंपनियों आदि के लिए स्टोरेज सॉल्यूशंस डिजाइन और डिलीवर करती है।

जुलाई में किया था शेयर बाजार में डेब्यू

Alphalogic Industries 14 जुलाई 2023 को BSE SME पर लिस्ट हुई थी। तब से लेकर अब तक इसके शेयर का भाव 221 प्रतिशत से भी ज्यादा चढ़ चुका है। वर्तमान में कंपनी के शेयर की कीमत बीएसई पर 309.80 रुपये है। शेयर ने लिस्टिंग से अब तक 368 रुपये का उच्चतम स्तर देखा है, साथ ही यह 95.60 रुपये तक नीचे भी आया है। कंपनी का मार्केट कैप इस वक्त 157.83 करोड़ रुपये है। इसका IPO 3 जुलाई को खुला था और 6 जुलाई को बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें