BSE ने इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर ट्रांजेक्शन चार्ज बढ़ाए, 1 नवंबर से ये होगी नई दर

चार्जेस में ये रिवीजन मुख्य रूप से S&P BSE SENSEX ऑप्शंस पर लागू होते हैं, विशेष रूप से निकटतम या इमीडिएट एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट्स पर। अन्य इक्विटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स में ट्रांजेक्शन चार्जेस में बदलाव नहीं हुआ है। अब S&P BSE SENSEX ऑप्शंस के मामले में 3 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर के लिए ट्रांजेक्शन चार्ज 500 रुपये प्रति करोड़ होगा। निकटतम या इमीडिएट एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट्स, ट्रेड डेट के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे

अपडेटेड Oct 21, 2023 पर 9:26 AM
Story continues below Advertisement
इस कदम का मकसद चार्जेस स्ट्रक्चर को सुव्यवस्थित करना और सेगमेंट में मार्केट पार्टिसिपेंट्स के लिए स्पष्टता बढ़ाना है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange or BSE) ने 20 अक्टूबर को इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर लेनदेन शुल्क (Transaction Charges) बढ़ा दिया। यह 1 नवंबर 2023 से प्रभावी होगा। ट्रांजेक्शन चार्जेस का नया स्ट्रक्चर, इंक्रीमेंटल बिलेबल मंथली टर्नओवर (प्रीमियम वैल्यू) पर बेस्ड है। चार्जेस में ये रिवीजन मुख्य रूप से S&P BSE SENSEX ऑप्शंस पर लागू होते हैं, विशेष रूप से निकटतम या इमीडिएट एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट्स पर। अन्य इक्विटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स में ट्रांजेक्शन चार्जेस में बदलाव नहीं हुआ है। इस कदम का मकसद चार्जेस स्ट्रक्चर को सुव्यवस्थित करना और सेगमेंट में मार्केट पार्टिसिपेंट्स के लिए स्पष्टता बढ़ाना है।

ट्रांजेक्शन चार्जेस में रिवीजन के बाद अब S&P BSE SENSEX ऑप्शंस के मामले में 3 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर के लिए ट्रांजेक्शन चार्ज 500 रुपये प्रति करोड़ होगा। ऐसे ही 3 करोड़ रुपये से अधिक से लेकर 100 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर के लिए चार्ज 3,750 रुपये प्रति करोड़ तय किया गया है।

100 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर तो कितना चार्ज


100 करोड़ रुपये से अधिक से लेकर 750 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर पर 3,500 रुपये प्रति करोड़, 750 करोड़ रुपये से अधिक से लेकर 1,500 करोड़ रुपये तक टर्नओवर वाले लेनदेन पर 3,000 रुपये प्रति करोड़ का ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा। 1,500 करोड़ रुपये से अधिक से लेकर 2,000 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर के लिए चार्ज 2,500 रुपये प्रति करोड़ होगा। वहीं 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर पर 2,000 रुपये प्रति करोड़ का चार्ज लिया जाएगा।

Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर आई अच्छी खबर, 1.15 अरब डॉलर बढ़ा

प्रीमियम बेस्ड टर्नओवर की कैलकुलेशन दैनिक आधार पर

ध्यान रहे कि S&P BSE SENSEX ऑप्शंस के निकटतम या इमीडिएट एक्सपायरी कॉन्ट्रैक्ट्स, ट्रेड डेट के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे। इन कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए प्रीमियम बेस्ड टर्नओवर की कैलकुलेशन दैनिक आधार पर की जाएगी और महीने के अंत में एग्रेगेट की जाएगी। महीने के अंत में क्यूमुलेटिव टर्नओवर के लिए ट्रांजेक्शन चार्जेस, इंक्रीमेंटल टर्नओवर के आधार पर निर्दिष्ट स्लैब के अनुसार लागू किए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।