Amagi Media Labs Share Price: अमागी मीडिया लैब्स के शेयरों में 13 अगस्त को जबर्दस्त तेजी दिखी। बाजार खुलने के करीब 2 घंटे बाद शेयर रॉकेट बन गया। एक समय यह 9 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया था। यह 12 बजे 9.28 फीसदी चढ़कर 698 रुपये पर चल रहा था। इस साल यह शेयर करीब 97 फीसदी चढ़ा है। इसका मतलब है कि आपने इस साल की शुरुआत में इस शेयर में पैसे लगाए होते तो आज आपके पैसे दोगुना हो गए होते।
