Ambuja Cements share price : रिन्यूएबल एनर्जी में 6,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना की खबर के दम पर अंबुजा सीमेंट्स में आज शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी दखने को मिली। फिलहाल अभी ये स्टॉक सपाट दिख रहा है। ये स्टॉक आज 19 दिसंबर को तेजी के साथ खुला। अदाणी समूह की इस कंपनी ने ग्रुप के नेट जीरो लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 1,000 मेगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के निर्माण के लिए 6,000 करोड़ रुपये (72.3 करोड़ डॉलर ) के निवेश का ऐलान किया है। कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया है कि वह इन प्रोजेक्ट्स की फंडिंग आंतरिक संसाधनों के जरिए करेगी।
