Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: GIFT निफ्टी 11 अंक यानी 0.07 की गिरावट के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए सुस्ती के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 21,468.50 के आसपास कारोबार कर रहा है। 18 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 33.51 करोड़ रुपए की बीकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 413.88 करोड़ रुपए की खरीदारी की

अपडेटेड Dec 19, 2023 पर 9:20 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : 18 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 33.51 करोड़ रुपए की बीकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 413.88 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Stock Market News : 19 दिसंबर को सेंसेक्स-निफ्टी के हल्की गिरावट के साथ खुलने की उम्मीद दिख रही है। गिफ्टी निफ्टी 15 अकों की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए बाजार के सपाट से निगेटिव खुलने के संकेत दे रहा है। वहीं, पिछले कारोबारी इक्विटी बाजार की तेजी रुक गई। 18 दिसंबर को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में निफ्टी 21,400 के आसपास मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 168.66 अंक या 0.24 फीसदी गिरकर 71,315.09 पर और निफ्टी 38 अंक या 0.18 फीसदी गिरकर 21,418.70 पर बंद हुआ था। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX चालू वित्तीय वर्ष के अपने हाई लेवल पर पहुंच गया है। जिससे तेजड़िये थोड़ा असहज हो गए। इंडिया VIX 5.88 फीसदी बढ़कर 13.90 के स्तर पर पहुंच गया है।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 21,467 पर तत्काल प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 21,495 और 21,540 पर अगले बड़े रजिस्टेंस हैं। जबकि निचले स्तर पर, इसे 21,377 पर पहला सपोर्ट है। इसके बाद 21,350 और 21,305 पर अगले बड़े सपोर्ट दिख रहे हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


सरकार ने दिए चावल सस्ता करने के आदेश

चावल शेयरों में आज जोरदार एक्शन दिखेगा। सरकार ने पहली बार चावल कंपनियों को दाम कम करने के आदेश दिए हैं। नॉन बासमती चावल के दाम तुरंत कम करने को कहा गया है।

आज 3 और नए IPOs खुलेंगे

प्राइमरी मार्केट में IPO की झड़ी लग गी है। आज तीन नए IPOs खुलेंगे। ऑटो उपकरण बनाने वाली Happy Forgings, गोल्ड ज्वेलरी मेकर RBZ Jewellers और मुफ्ती ब्रांड के कपड़े बनाने वाली Credo Brands Marketing का पब्लिक ऑफर सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

नए कोविड JN.1 से हड़कंप

कोरोना के नए सब-वैरिएंट JN.1 ने टेंशन बढ़ा दी है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने इस पर अलर्ट जारी किया है। केरल में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। कर्नाटक ने 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए फेस मास्क जरूरी कर दिया गया है। सिंगापुर में एक हफ्ते में 56000 से ज्यादा मामले मिले हैं।

वेदांता देगी 11 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड

वेदांता के बोर्ड ने 11 रुपये प्रति शेयर के दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। डिविडेंड से कंपनी के 4,089 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड तिथि 27 दिसंबर निर्धारित की गई है। कंपनी ने मई में इस वित्तीय वर्ष का पहला अंतरिम डिवीडेंड 18.5 रुपये प्रति शेयर की दर से चुका दिया है, जिसकी लागत 6,877 करोड़ रुपये आई थी।

बल्क डील

सफायर फूड्स इंडिया : प्रोमोटर समारा कैपिटल, सफायर फूड्स इंडिया से बाहर निकल गई है। एक और प्रोमोटर सफायर फूड्स मॉरीशस ने सफायर फूड्स इंडिया में 467 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। जबकि विदेशी निवेशक सिंगापुर सरकार ने सफायर में अतिरिक्त 1.58 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। इसी तरह एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने सफायर फूड्स इंडिया में 22 लाख शेयर खरीदे हैं।

आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज : गोल्डमैन सैक्स, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस और डीएसपी एमएफ ने आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज में 2.46 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है जबकि इंडिया रिसर्जेंस फंड - स्कीम 1 और स्कीम 2, और पीरामल नेचुरल रिसोर्सेज ने 42 लाख शेयर बेचे हैं।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 11 अंक यानी 0.07 की गिरावट के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए सुस्ती के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 21,468.50 के आसपास कारोबार कर रहा है।

FII और DII आंकड़े

18 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 33.51 करोड़ रुपए की बीकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 413.88 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

Trade setup for today : आने वाले दिनों में कुछ और कंसोलीडेशन मुमकिन , मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

एनएसई ने नेशनल एल्युमीनियम कंपनी को 19 दिसंबर के लिए अपनी एफएंडओ प्रतिबंध सूची में शामिल किया है, जबकि इस सूची में बलरामपुर चीनी मिल्स, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, मणप्पुरम फाइनेंस, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को बरकरार रखा है। डेल्टा कॉर्प को सूची से हटा दिया गया। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट है। डाओ फ्यूचर्स सुस्ती को साथ कारोबार कर रहा है। कल अमेरिका में हल्की बढ़त रही थी कल अमेरिकी बाजार हरे निशान में बंद हुए थे। नैस्डेक लगातार 8वें दिन हरे निशान में बंद हुआ था। एनर्जी और बड़े टेक शेयरों ने आउटपरफॉर्म किया था। S&P 500 इंडेक्स लाइफटाइम हाई से सिर्फ 1.17 फीसदी दूर रह गया था। ट्रेजरी बॉन्ड ETF अक्टूबर 2023 में 21 फीसदी चढ़ा है। बॉन्ड ETF में 16 सालों के निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली है। CNN का 'फियर एंड ग्रीड इंडेक्स' 'एक्सट्रीम ग्रीड' हो गया है। CNN का इंडेक्स अगस्त के बाद पहली बार 'एक्सट्रीम ग्रीड' हुआ है।

क्रूड में बढ़ी तेजी, सोना भी चमका

RED SEA में टैंकर हमले से क्रूड में उबाल और बढ़ गया है। इसके भाव 78 डॉलर के पार निकल गए हैं। वहीं सोने में भी हल्की बढ़त है।

क्रूड पर विंडफॉल टैक्स 74 फीसदी घटा

कच्चे तेल के घरेलू प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स में 74 फीसदी की भारी कटौती की गई है। नई दरें 5000 रुपये घटाकर 1300 रुपये प्रति टन कर दी गीई हैं। डीजल और ATF पर एक्साइज ड्यूटी में भी कमी की गई है। ये कटौती 19 दिसंबर 2023 से प्रभावी है।

अपोलो टायर्स में बड़ी डील संभव

अपोलो टायर्स में आज बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। व्हाइट आइरिश इन्वेस्टमेंट ( White Iris Investment) कंपनी में 3 फीसदी से ज्यादा हिस्सा बेच सकता है। फ्लोर प्राइस 2 फीसदी डिस्काउंट के साथ 440 रुपये हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।