बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच दिग्गजों ने ग्लेनमार्क फार्मा, SRF, चंबल फर्टिलाइजर, KPIT Tech में कराई खरीदारी

Glenmark Pharma के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल 56 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 75 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 52 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 12, 2024 पर 12:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
KPIT Tech पर Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2200 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश हुई। निफ्टी 24450 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी दबाव के बाद रिकवरी नजर आई। डर के इंडेक्स INDIA VIX में करीब 5% का उछाल देखने को मिला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने ग्लेनमार्क फार्मा पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने एसआरएफ पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए चंबल फर्टिलाइजर पर दांव लगाया। जबकि धर्मेश कांत ने केपीआईटी टेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Glenmark Pharma

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Glenmark Pharma स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 56 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 75 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 52 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः SRF Future


    Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने SRF पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि SRF में 2590 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2656/2710 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2535 रुपये पर लगाएं।

    Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Chambal Fertiliser

    Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Chambal Fertiliser पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Chambal Fertiliser में 529 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 545/550 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 517 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः KPIT Technologies

    Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप सेगमेंट से KPIT Tech का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि KPIT Tech के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1774 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 2200 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।