Get App

बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच दिग्गजों ने ग्लेनमार्क फार्मा, SRF, चंबल फर्टिलाइजर, KPIT Tech में कराई खरीदारी

Glenmark Pharma के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल 56 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 75 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 52 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 12:24 PM
बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी के बीच दिग्गजों ने ग्लेनमार्क फार्मा, SRF, चंबल फर्टिलाइजर, KPIT Tech में कराई खरीदारी
KPIT Tech पर Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 2200 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश हुई। निफ्टी 24450 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी में भी दबाव के बाद रिकवरी नजर आई। डर के इंडेक्स INDIA VIX में करीब 5% का उछाल देखने को मिला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने ग्लेनमार्क फार्मा पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने एसआरएफ पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए चंबल फर्टिलाइजर पर दांव लगाया। जबकि धर्मेश कांत ने केपीआईटी टेक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Glenmark Pharma

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Glenmark Pharma स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 1500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 56 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 75 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 52 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः SRF Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने SRF पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि SRF में 2590 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 2656/2710 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2535 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें