Amir Chand Jagdish Kumar IPO Listing: ₹195 पर लिस्ट ₹212 का बासमती शेयर, नहीं महक पाया पोर्टफोलियो

Amir Chand Jagdish Kumar IPO Listing: अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) बासमती चावल समेत अन्य एफएमसीजी प्रोडक्ट्स की प्रोसेसिंग कर निर्यात करती है और देश में भी बिक्री करती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
Amir Chand Jagdish Kumar IPO Listing: अमीर चंद जगदीश कुमार का ₹440 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-27 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Amir Chand Jagdish Kumar IPO Listing: देश-विदेश में बासमती चावल समेत अन्य किस्म के चावल और आटा-चीनी इत्यादि की बिक्री करने वाली अमीर चंद जगदीश कुमार के के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके आईपीओ को 3 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹212 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹195.00 और NSE पर ₹200.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी ही करीब 8% घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। BSE पर ₹197.95 की ऊंचाई तक जाने के बाद टूटकर यह ₹175.50 (Amir Chand Jagdish Kumar Share Price) के लोअर सर्किट तक आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 17.22% घाटे में हैं।

Amir Chand Jagdish Kumar IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

अमीर चंद जगदीश कुमार का ₹440 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-27 मार्च तक खुला था। यह आईपीओ ओवरऑल 3.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.18 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 13.40 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.44 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 2,07,54,716 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹400.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।


Amir Chand Jagdish Kumar (Exports) के बारे में

वर्ष 2003 में बनी अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) बासमती चावल समेत अन्य एफएमसीजी प्रोडक्ट्स की प्रोसेसिंग कर निर्यात करती है और देश में भी बिक्री करती है। बासमती चावल की वैल्यू चेन में यह प्रोक्यूरमेंट, स्टोरेज, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग और सेल्स यानी पूरा काम करती है। सिर्फ बासमती ही नहीं बल्कि यह कोलम, सोना मंसूरी, इडली और पोन्नी चावल भी यह बेचती है तो साथ ही यह आटा, मैदा, सूजी, बेसन, नमक और चीनी भी बेचती है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री ऐरोप्लेन और इसके 40 से अधिक सब-ब्रांड्स के तहत होती है। 12 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में इसके 70 और देश के बाहर यूरोप, एशिया और अफ्रीका के 26 देशों में 30 ट्रेडमार्क हैं। भारत में इसके पास 22 कॉपीराइट्स हैं।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹17.50 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹30.41 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹60.82 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी सालाना 23% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹2,004.03 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2025 में कंपनी को ₹48.65 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹1,024.30 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। सितंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹739.74 करोड़ का टोटल कर्ज था।

Powerica IPO Listing: चार्ज नहीं हो पाया पोर्टफोलियो, ₹395 के शेयरों की ₹366 पर एंट्री

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।