Amul Exclusive: सबसे मजबूत फूड ब्रांड का खिताब अमूल के नाम, कंपनी के MD जयेन मेहता से जाने ब्रांड वैल्यू में कितना इजाफा

जयेन ने बताया कि 1-2 सालों से फूड सेक्टर के ऊपर काम शुरू किया गया था। कंपनी ने ऑर्गेनिक, प्रोटीन और डेयरी बेस्ड स्नैक्स पर काम किया है। पोटैटो बेस्ड प्रोडक्ट्स और हनी पर भी फोकस बना हुआ है। अमूल का सेल्स टर्नओवर 80 हजार करोड़ का है। अमूल देश की सबसे बड़ी FMCG और डेयरी ब्रांड है

अपडेटेड Aug 21, 2024 पर 8:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जयेन ने कहा कि US में दूध लॉन्च को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। US में पहली बार 6 फीसदी फैट वाला अमूल गोल्ड दूध लॉन्च किया गया है

अमूल को सबसे मजबूत फूड ब्रांड करार दिया गया है। कंपनी की वैल्यू 3.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है। कंपनी को आगे भी टॉप पर बनाए रखने के लिए क्या रणनीति है? इस सीएनबीसी-आवाज़ के साथ कंपनी के MD जयेन मेहता ने आज खास बातचीत की। इस बातचीत मे उन्ंहोने कहा कि अमूल दुनिया का सबसे मजबूत फूड ब्रांड बन गया है। अमूल को पहली बार ये उपाधि मिली है। इसके पहले सबसे मजबूत डेयरी ब्रांड का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

जयेन ने बताया कि 1-2 सालों से फूड सेक्टर के ऊपर काम शुरू किया गया था। कंपनी ने ऑर्गेनिक, प्रोटीन और डेयरी बेस्ड स्नैक्स पर काम किया है। पोटैटो बेस्ड प्रोडक्ट्स और हनी पर भी फोकस बना हुआ है। 36 लाख किसान और कॉपरेटिव संस्थान अमूल के मालिक हैं। ब्रांड को और बेहतर बनाने की कोशिश जारी है है।

पिछले साल के मुकाबले कंपनी ब्रांड वैल्यू में कितना इजाफा हुआ है?


इसके जवाब में जयेन मेहता ने कहा कि अमूल का सेल्स टर्नओवर 80 हजार करोड़ का है। अमूल देश की सबसे बड़ी FMCG और डेयरी ब्रांड है। कैटगरी और डिस्ट्रीब्यूशन एक्सपैंशन पर कंपनी का फोकस बना हुआ है। न्यू प्रोडक्ट डेवलपमेंट और इनोवेशन पर भी काम चालू है है। अच्छे कैंपेनिंग से वैल्यूएशन और ब्रांड स्कोर को बूस्ट मिला है। भविष्य में कंपनी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रखती है।

दूध में कंपनी का शेयर 75 फीसदी, बटर में 85 फीसदी और चीज में 66 फीसदी है, भविष्य या आने वाले त्योहारी सीजन में इन सेक्टर के ग्रोथ पर क्या नजरिया है?

इसके जवाब में जयेन मेहता ने कहा गर्मियों में आइसक्रीम की अच्छी बिक्री हुई है। इस सीजन में डेयरी प्रोडक्ट्स, मिठाइयों की अच्छी बिक्री हुई है। कंपनी को वॉल्यूम ग्रोथ और एक्सपैंशन का फायदा मिला है। त्योहारी सीजन में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। कंपनी की दूध खरीदारी बढ़ी है। पूरे सालभर अच्छे ग्रोथ की उम्मीद है।

दीपक नाइट्राइट के CMD से जाने क्या है कंपनी का आगे का प्लान, फिर स्टॉक पर लगाएं दांव

गर्मियों में आइसक्रीम की अच्छी बिक्री हुई, त्योहारी सीजन की शुरूआत हो गई है तो पिछले साल के मुकाबले आंकड़ों के हिसाब से मांग में इजाफा देखने को मिलेगा?

इस पर जयेन ने कहा इस बार डबल डिजिट ग्रोथ की प्लानिंग है। हर प्रोडक्ट कैटगरी में अच्छी बिक्री जारी है। कंज्यूमर, मॉर्डन ट्रेड सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ है। इंस्टीट्यूशन सप्लाई सेगमेंट और एक्सपोर्ट में भी बेहतर ग्रोथ देखने को मिली है। हर पक्ष कंपनी के ग्रोथ में सहयोग कर रहा है।

भारतीय प्रवासियों के लिए कंपनी ने काफी काम किया है, वहां पर किस तरह के आंकड़े हैं?

इसके जवाब में जयेन ने कहा कि US में दूध लॉन्च को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। US में पहली बार 6 फीसदी फैट वाला अमूल गोल्ड दूध लॉन्च किया गया है। वहां, फूल क्रीम, हाई फैट दूध की सबसे ज्यादा मांग है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।