Q4 Results: स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी Anand Rathi Share and Stock Brokers Limited ने मार्च तिमाही (Q4FY26) में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 126% बढ़कर ₹41.6 करोड़ हो गया, जिससे PAT मार्जिन 16% तक पहुंच गया।

Q4 Results: स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी Anand Rathi Share and Stock Brokers Limited ने मार्च तिमाही (Q4FY26) में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 126% बढ़कर ₹41.6 करोड़ हो गया, जिससे PAT मार्जिन 16% तक पहुंच गया।
नेट इंटरेस्ट इनकम में तेजी
आनंद राठी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 28% बढ़कर ₹255.7 करोड़ हो गया, जो इसकी मजबूत बिजनेस ग्रोथ को दिखाता है। कंपनी की कमाई में बढ़त ऑपरेटिंग लीवरेज और नॉन-ब्रोकिंग सेगमेंट्स की मजबूती की वजह से आई।
EBITDA 51% बढ़कर ₹110.3 करोड़ पहुंच गया और मार्जिन 43% हो गया। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी तेजी से बढ़ी और 57.9% उछलकर ₹69.8 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹44.2 करोड़ थी।
पूरे साल का प्रदर्शन कैसा रहा
आनंद राठी का पूरे FY26 के में ऑपरेशनल रेवेन्यू 10% बढ़कर ₹932.2 करोड़ हो गया। EBITDA 22% बढ़कर ₹379.6 करोड़ पहुंचा, जिसमें मार्जिन 41% रहा। वहीं, सालाना आधार पर PAT 25% बढ़कर ₹129.3 करोड़ हो गया।
मैनेजमेंट ने क्या कहा
आनंद राठी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गुप्ता ने कहा कि FY26 कैपिटल मार्केट के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। इसकी वजह जियोपॉलिटिकल तनाव, ग्लोबल ट्रेड में बदलाव और विदेशी निवेशकों की निकासी रही।
उन्होंने बताया कि ब्रोकिंग रेवेन्यू में 6.8% की गिरावट आई, लेकिन MTF (मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी) से मिलने वाले ब्याज में 32.6% की बढ़त और डिस्ट्रीब्यूशन इनकम में 44.1% उछाल ने इसकी भरपाई कर दी।
MTF बुक और AUM में मजबूत उछाल
आनंद राठी के होलटाइम डायरेक्टर रूपकिशोर भूत्रा के मुताबिक, नॉन-कोर सेगमेंट्स ने कंपनी की ग्रोथ को आगे बढ़ाया। MTF से मिलने वाला ब्याज 50% बढ़ा, जबकि डिस्ट्रीब्यूशन इनकम 34% बढ़ी।
कंपनी की MTF बुक सालाना आधार पर 61% बढ़कर ₹1,101.9 करोड़ हो गई। वहीं, एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 21% बढ़कर ₹7,787.6 करोड़ पहुंच गया, जो बढ़ती क्लाइंट भागीदारी और बेहतर डाइवर्सिफिकेशन को दिखाता है।
डिविडेंड और शेयरों का हाल
आनंद राठी के बोर्ड ने ₹5 प्रति शेयर (फेस वैल्यू का 100%) फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है, जो शेयरहोल्डर्स की मंजूरी पर निर्भर करेगा। आनंद राठी का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में करीब 2% बढ़कर ₹573.25 पर बंद हुआ था। पिछले 6 महीने में स्टॉक 24.10% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 3.63 हजार करोड़ रुपये है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।