Anawil IPO Listing: 22% का लिस्टिंग गेन, टावर बनाने वाली कंपनी के ₹270 के शेयरों की धांसू एंट्री

Anawil IPO Listing:एनाविल वायर एंड इंजीनियरिंग विंडमिल टावर्स बनाती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 10:04 AM
Anawil IPO Listing: एनाविल का ₹178 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-5 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Anawil IPO Listing: विंडमिल टावर बनाने वाली एनाविल वायर एंड इंजीनियरिंग के शेयरों की आज NSE SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 149 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹270 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹329.65 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 22.09 का लिस्टिंग गेन (Anawil Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹330.00 (Anawil Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 22.22% मुनाफे में हैं।

Anawil IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एनाविल का ₹178 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3-5 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 149.13 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 164.56 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 233.36 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 104.22 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹143 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 13,00,800 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹115.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹29.98 करोड़ इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने और ₹3.64 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।


Anawil के बारे में

एनाविल वायर एंड इंजीनियरिंग विंडमिल टावर्स बनाती है। यह बड़ी-बड़ी WTG (विंड टर्बाइन जेनेरेटर) OEMs (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) और रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों की जरूरतों के मुताबिक 140 मीटर तक की ऊंचाई के ट्यूब्यूलर स्टील विंड टर्बाइन टावर बनाती है। इसके पास दो एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं जिनकी कुल मिलाकर सालाना 612 विंडमिल टावर्स बनाने की क्षमता है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 188% से अधिक की रफ्तार यानी सीएजीआर से बढ़कर ₹36.63 करोड़ और टोटल इनकम भी करीब 63% के CAGR से बढ़कर ₹143.63 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 के आखिरी में कंपनी पर ₹128.25 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹69.80 करोड़ पड़े थे।

Molbio Diagnostics IPO: गोवा का पहला यूनिकॉर्न, मोतीलाल ओसवाल का निवेश, ₹931 करोड़ के इश्यू में पैसे लगाएं या नहीं?

Milky Mist IPO: 7 बातें, ₹1533 करोड़ के इश्यू में निवेश से पहले जानना है जरूरी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।