Andhra Cements के शेयरों में 10% का अपर सर्किट, राइट्स इश्यू के जरिए 180 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Andhra Cements ने राइट्स इश्यू के जरिए 180 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किया है। इस खबर के बाद आंध्र सीमेंट्स के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 872.41 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड Oct 01, 2024 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Andhra Cements के शेयरों में आज 1 अक्टूबर को 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है।

Andhra Cements Share: आंध्र सीमेंट्स लिमिटेड के शेयरों में आज 1 अक्टूबर को 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। यह स्टॉक BSE पर 94.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए 180 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स फाइल किया है। इस खबर के बाद आंध्र सीमेंट्स के शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 872.41 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 139 रुपये और 52-वीक लो 76.38 रुपये है।

BSE और NSE में भी ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट दाखिल

ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट BSE और NSE में भी उनकी मंजूरी के लिए दाखिल किया गया है। कंपनी की राइट्स इश्यू कमेटी ने 28 मार्च 2024 को पहले से जारी नोटिस के बाद 30 सितंबर को एक बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।


राइट्स इश्यू के तहत कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों को और शेयर खरीदने का मौका मिलता है। आंध्र सीमेंट्स के बोर्ड ने मार्च में डेट इश्यू के जरिए 250 करोड़ रुपये तक जुटाने के एक अलग प्रस्ताव को भी मंजूरी दी थी।

Andhra Cements के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में Andhra Cements के शेयरों में करीब 4 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 16 फीसदी का रिटर्न दिया है। हालांकि, इस साल अब तक यह स्टॉक करीब 17 फीसदी टूट चुका है। वहीं, पिछले एक साल में इसमें करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।