Get App

Angel One Q3 Results: एंजल वन का मुनाफा घटा, तगड़े डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान

Angel One Q3 Results: एंजल वन के दिसंबर तिमाही के नतीजों में मुनाफा हल्का घटा है। लेकिन, रेवेन्यू और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मजबूत रही। कंपनी ने बड़ा अंतरिम डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। इससे शेयर बाजार में स्टॉक फोकस में रहेगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 8:51 PM
Angel One Q3 Results: एंजल वन का मुनाफा घटा, तगड़े डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान
Angel One के शेयर बुधवार, 14 जनवरी को BSE पर 3.53 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹2,525.25 पर बंद हुआ।

Angel One Q3 Results: स्टॉक ब्रोकिंग फर्म Angel One Ltd ने गुरुवार, 15 जनवरी को वित्त वर्ष 2026 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.5 प्रतिशत घटकर ₹268.6 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹281.4 करोड़ का मुनाफा कमाया था।

रेवेन्यू में बढ़त, टॉपलाइन मजबूत

दिसंबर तिमाही में Angel One का रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.8 प्रतिशत बढ़कर ₹1,334.8 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले यह ₹1,262.2 करोड़ था। यानी मुनाफे में हल्की गिरावट के बावजूद कंपनी की कमाई की रफ्तार बनी रही।

Q3 FY26 में कंपनी का EBITDA 6.7 प्रतिशत बढ़कर ₹529.1 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹495.9 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी मामूली सुधार के साथ 39.6 प्रतिशत रहा, जबकि एक साल पहले यह 39.3 प्रतिशत था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें